Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Election 2023 : AAP की हुईं मशहूर डांसर गोरी नागौरी, अब...

Rajasthan Election 2023 : AAP की हुईं मशहूर डांसर गोरी नागौरी, अब कांग्रेस का उड़ाएंगी चैन?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : बिग बॉस फेम मॉडल डांसर तसलीमा बानो उर्फ गोरी नागौरी ने अब डांस छोड़ राजनीति की शुरुआत करेंगी। गोरी ने अपने काम की शुरुआत गानों पर नाचने के साथ की थी। कुछ समय बाद गोरी राजस्थान के लोकप्रिय डांसरों में शामिल हो गई। लेकिन गोरी ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम कर सबको चौंका दिया।

कौन है बिग बॉस फेम गोरी नागौरी ?

गौरतलब है कि नागौर जिले के निवासी बिग बॉस फेम मॉडल डांसर तसलीमा बानो उर्फ गोरी नागौरी ने राजस्थानी गानों में गोरी के डांस कर काफी लोकप्रियता हासिल की। ‘गोरी नाचे रे नागोरी नाचे’ राजस्थानी गाने पर डांस जमकर हिट हुआ। इस गाने की लोकप्रियता इतनी हुई कि राजस्थान की हर शादी, ब्याह और पार्टियों में गाने को बजाने लगे। इस गाने के वजह से गोरी ने काफी नाम कमाया। बॉस फेम में फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ ‘गोरी नाचे नागोरी नाचे’ गाने पर डांस किया। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

राजनीति में करेंगी धमाल

जानकारी के अनुसार ​गोरी ने डांस छोड़कर राजनीति में आने का मन बनाया। अब गोरी राजनीति में आना चाहती है। बीते दिनों राजनीति में आने के वीडियों के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी। इस बीच गोरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उधर, अपने पिता की मौत के बाद सदमे में गोरी ने डांस को हमेशा के लिए छोड़ दिया। तभी से उनका रुझान राजनीति की तरफ बढ़ा।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular