Thursday, July 4, 2024
Homeबड़ी खबरKaranpur: करणपुर उपचुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिली हार, कांग्रेस जीती

Karanpur: करणपुर उपचुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिली हार, कांग्रेस जीती

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Karanpur:  शुक्रवार 5 जनवरी को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान किए गए थे। जिनके नतीजे आज आ गए है। कांग्रेस के रुपिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया है।


08/01/2024,  12:50

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।


08/01/2024, 12:30

जीत गई कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को बड़े मार्जिन से हराया है।

08/01/2024,  11:15

कांग्रेस चल रही आगे

8वें राउंड में  कांग्रेस प्रत्याशी  2 हजार 979 वोटों से आगे। बीजेपी प्रत्याशी लगातार पीछे रहे है। मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी के लिए पक्ष में नहीं है रुझान।


08/01/2024,  10:30

कांग्रेस-बेजेपी के बीच टक्कर

कांग्रेस के प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर को 10 हजार 666 वोट मिले हैं।

वहीं बीजेपी के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भी 10 हजार 482 वोट मिले हैं।


कांग्रेस उम्मीदवार की मौत की वजह से हुए थे स्थगित

कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मृत्यु के बाद विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह सहित कुल बारह उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें-Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड के बीच बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular