Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023चुनावी बयानबाज़ीRajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस बार चुनावी दिवाली, CM गहलोत...

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस बार चुनावी दिवाली, CM गहलोत ने लाखों दिये जलाकर दिया ये संदेश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस साल दो बड़े त्योहार एक साथ आ गए। जिसमें लोकतंत्र के सबसे बड़ा त्योहार चुनाव और प्रकाश का त्योहार दिवाली शामिल है। चुनावी गहमागहमियों के बीच त्योहार भी मनाया जा रहा है। बता दें कि सीएम गहलोत जयपुर लौटे और विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत किया।

1.56 लाख दिये जलाए

जानकारी के मुताबिक जयपुर में आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में 156 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान CM गहलोत के साथ अन्य लोगों ने 1.56 लाख दीपक जलाए।

गारंटियों को पूरा करने का किया वादा

सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि पिछले पांच साल में कोरोना महामारी के बावजूद कांग्रेस ने प्रदेश में बेहतर प्रबंधन के साथ शासन किया है। गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसकी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि छह महीने पहले सरकार द्वारा दी गई 10 गारंटियों के साथ-साथ 7 अन्य गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर आगे बढ रही है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular