Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023चुनावी बयानबाज़ीRajasthan Election 2023: शेखावत का कांग्रेस पर वार, पुरानी गारंटियां पूरी की...

Rajasthan Election 2023: शेखावत का कांग्रेस पर वार, पुरानी गारंटियां पूरी की नहीं, नई गारंटियों का वादा कर रहे

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार अब तक प्रदेश में पुरानी गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई। इनकी नई गारंटियों का क्या भरोसा। इसलिए, वोटरस अपने वोट की ताकत को पहचाने और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके।

शेखावत सोमवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र में BJP उम्मीदवार जोगाराम पटेल के समर्थन में डोली एवं बासनी सिलावटा का बास गांवों में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार में मोदीजी की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया था। केंद्र सरकार की योजनाओं को बिना किसी धार्मिक भेदभाव के अमल में लाया गया। कांग्रेस का राज आया, तब हमें समझ में आया कि पहले वाला राज काफी अच्छा था। लेकिन, इस सरकार ने न कर्जा माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया। युवाओं को नौकरी नहीं दी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। पेपर लीक किया। आरोपियों को बचाने का भी प्रयास किया।

शेखावत कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी द्वारा जांच शुरू की तब पेपर लीक के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब जांच की आंच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक पहुंच गई है। महिला अत्याचार के कारण प्रदेश का नाम बदनाम हुआ। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बलात्कार की राजधानी बनाने का काम किया। जब इस बारे में सरकार से पूछा गया तो इस सरकार के सबसे बड़े मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में जवाब दिया कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। इसलिए यहां बलात्कार ज्यादा होते हैं। राजस्थान के मुंह पर कालिख पोतने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है।

शेखावत ने कहा कि जब BJP सरकार प्रदेश में थी, वह केंद्र की हर योजना में प्रथम था, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही पिछड़ गया। अब जब प्रदेश को घर घर पानी पिलाने का काम आया। राजस्थान इसमें भी पिछड़ गया। जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने नई गारंटियां दी हैं, परंतु उनकी पुरानी गारंटियां ही पूरी नहीं हो पाई तो अब नई गारंटियों का क्या भरोसा? वास्तव में यह सरकार अपना भरोसा खो चुकी है। इसलिए जनता को इन गारंटियों का भरोसा नहीं है। अब वोट की चोट से इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

ये भी पढ़े- Pneumonia: सर्दी में बढ़ रहे निमोनिया के मामल, इन लक्षणों के दिखते ही करें डॉक्टर को कन्सल्‍ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular