Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023चुनावी रैलीRajasthan Election 2023: 3 दिन में 9 सभाएं करेंगे राहुल! वोटिंग में...

Rajasthan Election 2023: 3 दिन में 9 सभाएं करेंगे राहुल! वोटिंग में केवल एक हफ्ता बचा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023:  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के चुनावी दौर के आने वाले तीन दिनों में 9 सभाओं को संबोधित करने वाले है। इसके बाद पार्टी द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे भी तय किए जा चुके है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिमग की तारीख नजदीक आरही है। जिसके साथ ही कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं द्वारा अपने दौरे भी शुरु करदिए गए है। राहुल गांधी द्वारा भी गुरुवार को तीन रैलियों को संबोधित किया गया है। जिसके बाद पार्टी ने उनकी 9 और सभाएं तय कर दी है। राहुल के रोड शो के बरे में भी पार्टी अभी विचार कर रही है। परंतु अब तक राहुल के रोड शो को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

राहुल गांधी सबसे पहले 19 नवंबर को बूंदी, दौसा और सीकर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को वल्लभनगर, आकोली (जालौर) और बायतू (बाड़मेर) में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तूफानी चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में 22 तारीख को राहुल गांधी राजाखेड़ा (धौलपुर), नदबई (भरतपुर) और गंगापुर सिटी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार 18 नवंबर को भरतपुर के वैर और अलवर के तिजारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे 20 नवंबर को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभा करेंगे। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष 21 तारीख को उदयपुर के मावली और कोटा उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: मिथुन और सिंह राशि वालो को हो सकता लाभ, पढ़े आज का राशिफल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular