Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsWhatsapp Chamber: चुनावी जंग जीतने के लिए BJP ने बनाए वॉट्स्ऐप चैंबर,...

Whatsapp Chamber: चुनावी जंग जीतने के लिए BJP ने बनाए वॉट्स्ऐप चैंबर, भाजपा ने कांग्रेस से एक लंबी बढ़त की हासिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Whatsapp Chamber: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस, भाजपा और बाकी सभी बड़ी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। राज्य में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। कि कैसे प्रदेश के लोगों को लुभाया जा सके।

राज्य में चुनाव को लेकर रणनीति

चुनावी जंग जीतने के लिए भाजपा सोशल मीडिया के जरिए भी रणनीति बना रही है। आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश में वॉट्सऐप चैंबर की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत भाजपा एक लाख वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े 2 करोड़ 56 लाख लोगों से एक ही क्लिक से जुड़ सकती है। ये 2.6 करोड़ लोग भाजपा के संदेश को आगे पहुंचाने का भी कार्य करेंगे। इससे भाजपा का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर तक पहुंचेगा।

भाजपा के अलग तरिके के वॉट्स्ऐप चैंबर

भाजपा के यह वॉट्स्ऐप चैंबर भी कुछ अलग तरिके से बनाए गए हैं। यहां काम करने वाले स्टाफ को आम लोगों और कार्यकर्ताओं से दूर रखा जाएगा। चैंबर में कुछ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री की छूट होगी। वॉट्सऐप चैंबर में अलग-अलग संभागों के 10 कैबिन बनाए गए हैं।

प्रदेश को 10 संभागों में विभाजित किया गया

बता दें कि पार्टी की ओर से प्रदेश को 10 संभागों में विभाजित किया गया है। हर संभाग के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें जिलेवार मोबाइल उपलब्ध करवाए गए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस से एक लंबी बढ़त हासिल की

ऐसे में अगर भाजपा आलाकमान या प्रदेश स्तर से कोई भी संदेश आना है, जिसे जनता तक सीधा पहुंचाना है तो वह संदेश इन वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए तुरंत एक साथ बहुत लोगों को पहुंच जाएगा। चुनाव से पहले 2.5 करोड़ लोगों तक सीधे पहुंच बनाकर भाजपा ने कांग्रेस से एक लंबी बढ़त हासिल की है, जिसका चुनाव में लाभ मिल सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular