Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsTonk News: आज CM अशोक गहलोत का टोंक दौरा, एक आंगनबाड़ी केंद्र...

Tonk News: आज CM अशोक गहलोत का टोंक दौरा, एक आंगनबाड़ी केंद्र का करेंगे निरीक्षण, मौजूद रहेंगे गोविंद सिंह डोटासरा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Tonk Politics News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब केवल दो से तीन नहीनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियां सक्रिय है। तो वही, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समित सभी पार्टी प्रदेश में लगातार दौरा पर है। बता दें कि वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। इस बीच राजस्थान में टोंक के निवाई में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौरे पर है।

CM का हैलीपेड से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नौ सितंबर की दोपहर 3 बजे निवाई के कार्यक्रम में शामिल होंगे। टोंक के झिलाई रोड पर एक शानदार हैलीपेड बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैलीपेड से झिलाई में एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी कर सकते है। इशके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर सभास्थल का दौरा करेंगे।

10 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान का दौरा कर सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सितंबर को दौरा कर सकती है। 10 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की विवेकानंद माडल स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित भी करेंगी।

सीएम के साथ पीसीसी चीफ मौजूद

आपको बता दें कि निवाई के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर मुस्तैद ज़िला प्रशासन कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का जायज़ा ले लिया है।

ये भी पढ़े:-Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर रखा गया ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ कार्यक्रम, दिया एक खास संदेश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular