Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर पथराव, ऑफिस में भी...

Rajasthan Election 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर पथराव, ऑफिस में भी तोड़फोड़, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से दूसरी लिस्ट आने के बाद बवाल रूकने का नाम नही ले रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के गृह जिले चित्तौड़गढ़ मे विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। जिसमें शनिवार को उनका पुतला फूंकने के बाद आज यानी रविवार को उनके घर पर पथराव किया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ राजसमंद में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई है। नाराज कार्रयकर्ताओं ने कार्यालय में रखी कुर्सियों के साथ चुनाव की समाग्री भी फाड़ दिया है।

एक दिन पहले शनिवार को भी किया गया था विरोध प्रदर्शन

ये प्रदर्शन विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटने से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। जिसको लेकर शनिवार के दिन भी प्रदर्शन किया गया था। लेकिन ये रविवार को और भी तेज हो गया। जानकारी के अनुसार मानपुरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का पुतला फूंका और उनके घर पर पत्थर भी फेंके। जिसको देखते हुए शनिवार के दिन ही उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रभान सिंह आक्या के साथ धोखेबाजी करने का काम किया गया है।

चंद्रभान सिंह आक्या ने सीपी जोशी पर साधा निशाना

टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सीपी जोशी पर नीशाना साधते हुए कहा कि जोशी ने मेरे साथ खुन्नस निकाला है। ये झगड़ा पुराना है, जब मैं एबीवीपी का कार्यकर्ता था तब उस समय वो एनएसयूआई में थे। कॉलेज टाइम के झगड़े के कारण उन्होंने मुझसे खुन्नस निकाला है।

Also Read: 5 साल बाद सचिन पायलट से मिले लोकेश, क्या बदलेंगे चुनावी समीकरण

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular