Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना,कहा- राजस्थान...

Rajasthan Politics: प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना,कहा- राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को राहत देने वाली है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं।

भाजपा का 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ जिला स्थित कृष्णा धाम सांवलिया जी में हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी के 9 साल बेमिसाल में हुए कार्यक्रम में मोदी जी की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा।

भारत पूरे विश्व में अपना गौरव बढ़ाया है

सीपी जोशी ने कार्यक्रम में कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल में पूरे देश में उज्जवला गैस योजना जनधन खाता हर घर नल मेडिकल कॉलेज किसान सम्मान निधि जैसे कई तरह के विकास और योजनाओं के द्वारा देश में आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाई गई है। साथ ही अच्छी नीतियों से भारत पूरे विश्व में अपना गौरव बढ़ाया है। वही राहत शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को बहुत जल्द राहत देने वाली है।

कांग्रेस सरकार हिंदू धर्म विरोधी और भ्रष्टाचार में लिप्त है

क्योंकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हिंदू धर्म विरोधी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। राजस्थान में कमल खिलाना है। कार्यक्रम में राजस्थान बीजेपी की सह प्रभारी विजया रहाटकर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या समेत कई भाजपा के नेता व अधिकारी मौजूद थे।

सभा से पहले अतिथियों ने अवलोकन किया

जिला मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का सभा से पहले अतिथियों ने अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक था। मोदी जी ने तो देश की तस्वीर बदल दी है।

READ ALSO: वन क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई,माफिया फरार, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular