Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अशोक गहलोत ने लगाया बड़ा...

Rajasthan Politics: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अशोक गहलोत ने लगाया बड़ा आरोप, जानें राम मंदिर को लेकर क्या कहा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज) Rajasthan Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़ा राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा का नाम न लेते हुए कहा है कि ये लोग धर्म का फायदा उठा रहे हैं, धर्म लोगों की कमजोरी है। बहरहाल, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर जोर-शोर से चल रही हैं और इसी साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हटेगी।

नाम न लेते हुए भाजपा पर लगाया आरोप

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले विपक्षी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच भाजपा का नाम न लेते हुए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास राजीव गांधी ने करवाया था। लेकिन राजनीति करने के लिये नये-नये राम भक्त पैदा हो गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग धर्म का फायदा उठा रहे हैं, धर्म लोगों की कमजोरी है। देश में खतरनाक खेल चल रहा है. किस पार्टी से कौन बात करें यह आज तय होगा।

वहीं, इससे पहले कांग्रेस के एक और नेता दिग्विजय सिंह ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किये थे. कांग्रेस नेता ने बुधवार को रामलला की मूर्ति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई?… नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी?”

इन राज्यों में मिली थी कांग्रेस को हार 

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को 5 राज्यों (मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में से उत्तर भारत रीजन के तीन हिंदी बेल्ट राज्य (राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) में भारी बहुमत से जीत मिली थी और कांग्रेस को राजस्थान सहित इन राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था। तो हो सकता है कि इसी हार की वजह से अशोक गहलोत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के जरिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हों।

Also Read: Ram Mandir Pran Pratishtha: राजस्थान में बोले CM योगी आदित्यनाथ, मुझे लोगों ने अयोध्या में दीपावली मानाने से रोका

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular