Friday, July 5, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: वसुंधरा राजे ने तीनो सभाओं में महिलाओं को भागीदारी को...

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे ने तीनो सभाओं में महिलाओं को भागीदारी को लेकर राज्य सरकार पर किया निशाना, कहा-समाज का संतुलन पुरुष और महिला पर टिका है

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Politics: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। तो वही, कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी राज्य में चुनाव को लेकर रैलियां और दौरे कर रही है। इस बीच राजस्थान बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने राजनीति में महिलाओं का मुद्दा छेड़ दिया है। वसुंधरा राजे ने लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व का एक आंकड़ा पेश कर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सवाल खड़ा किया है। राजे ने रविवार, 30 जुलाई को एक ट्वीट किया, ‘भले ही महिलाएं खुश हो लें कि आजादी के 75 सालों में महिलाएं अंतरिक्ष पर पहुंच गईं। फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ओलंपिक में पदक जीत रही हैं। राष्ट्रपति बनकर देश की बागडोर संभाल रही हैं। चंद्रयान-3 लैंडिंग की जिम्मेदारी ‘रॉकेट वुमन’ ऋतु करिधाल को सौंपी गई है, लेकिन वास्तव में यह संख्या महिलाओं की आबादी का अंश मात्र है।’

राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या

वसुंधरा राजे ने आगे ये भी कहा, ”महिलाओं का प्रतिनिधित्व लोकसभा में 15, राज्यसभा में 14 और राजस्थान विधानसभा में साढ़े 13 प्रतिशत है, जो बेहद कम है। जबकि साइकिल के दोनों पहियों की तरह समाज का संतुलन पुरुष और महिला पर टिका है, जिनकी बराबर भागीदारी से ही देश विकसित होता है।” बात अगर राजस्थान विधानसभा में महिला विधायकों की करें तो विधानसभा में 27 महिला विधायक हैं। जिनमें से बीजेपी की 10 और कांग्रेस की 15 विधायक हैं। इसके अलावा एक विधायक आरएलटीपी की और एक निर्दलीय चुनकर विधानसभा पहुंची हैं।

वसुंधरा राजे ने चुनाव से ठीक पहले ‘नारी शक्ति’ का मुद्दा उठाया

वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि कितनी महिलाएं विधानसभा और लोकसभा पहुंचेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पार्टी कितनी महिलाओं को टिकट देती है। वसुंधरा राजे ने चुनाव से ठीक पहले ‘नारी शक्ति’ का मुद्दा उठाया है। क्या वह विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी बीजेपी पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की अपील करेंगी या महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा उठाएंगी। वसुंधरा किस तरफ इशारा कर रही हैं, यह आने वाले वक्त में साफ होगा।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular