Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan News: चाकूबाजी में बदली चुनावी नोकझोंक! BJP कार्यकर्ताओं को पीटने का...

Rajasthan News: चाकूबाजी में बदली चुनावी नोकझोंक! BJP कार्यकर्ताओं को पीटने का कांग्रेसियों पर आरोप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में हाल ही में दो वारदाते हुई BJP के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पीटे जाने की बात सामने आई है। विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस नोकझोक ने चाकूबाज़ी का रुप लेलीया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा BJP के कार्यकर्ताओं पर चाकू से जान लेवा हमले भी किए गए। जिसमें BJP कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई। कहा जा रहा है कि जिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की BJP कार्यकर्ताओं से चुनाव के चलते थोड़ी नाराजगी हुई थी, उन्होंने ही ये हमला किया है। BJP की सरकार के सत्ता में आते ही, कोटा से ये सबसे पहला मामला सामने आया है।

कोटा में चल रही रंजिश के पीछे का कारण एक मंदिर था। वहां कुन्हाड़ी इलाके में एक में मूर्ति लगवाने के वादे पर पैसे लिए गए थे। परंतु वो पैसे एक युवक द्वारा वापस करवा दिए गए। इसी के तहत रविवार को यह मामला सामने आया है।

BJP उम्मीदवार का साथ देना पड़ा महंगा

पहला मामलाजो सामने आया है वो कुन्हाड़ी थान का है। घायल युवक रूपेंद्र वशिष्ठ (26) का कहना है कि वह BJP का कार्यकर्ता है। BJP उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल का समर्थक है। वह रविवार को भैरू जी की गली में स्थित अपने घर पर बैठा था, जिस दौरान कांग्रेस समर्थक राहुल रोबोट एवं विशाल उर्फ जामुन दोनों आए। उनके साथ दो लड़के और थे जो रूपेंद्र को बुलाने आए थे। उन्होंने कुछ बहाना बनाया और उसे कही दूर ले गए। वहां जाकर उन्होंने मारपीट करी। जब उन्होंने चाकू से रूपेंद्र के सीने पर वार किया तब वो चिल्ला उठा। उसकी चीख सुनकर भीड़ इकट्ठा होने लगी। जिस कारण वो हमलावर वहां से भाग गए। रूपेंद्र का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। रुपेंद्र पहले कांग्रेस के लिए काम करता था, परंतु इन चुनावों में उसने कांग्रेस का साथ छोड़ कर, BJP का साथ दिया। जिससे लेकर यह रंजिश निकाली गई।

BJP के काम करने पर निकाली रंजिश 

वहीं दूसरी घटना में अमन एवं आकाश को भी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने ही हमला कर घायल किया था। BJP कार्यकतार्ओं द्वारा कांग्रेस कार्यकतार्ओं पर चाकू एवं लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। अमन गुर्जर का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान वो दोनों BJP के लिए काम कर रहे थे। जिस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ता कालू, सुखपाल संग बाकि सभी कांग्रेस के लिए काम करने के लिए कहते थे। परंतु उन दोनों ने साथ नहीं दिया। जिस के कारण आरोपी रंजिश पाले हुए थे। फिर रविवार के दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमन एवं आकाश को घर के बाहर बैठा हुआ पाकर मारपीट करी।

ये भी पढ़े- Bharatpur: CM भजनलाल से भरतपुर जिले को है कई उम्मीदें, सौतेले व्यवहार का अकसर हुआ है शिकार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular