Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan: राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 15 जून से मुम्‍बई में होगा शुरू, राजस्थान...

Rajasthan: राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 15 जून से मुम्‍बई में होगा शुरू, राजस्थान चुनाव से पहले मुंबई जा रहे 113 MLA

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कुल 113 विधायक मुंबई जा रहे हैं। इसके लिए औपचारिक रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 15 से 17 जून तक मुंबई में हो रहे राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज रवाना होंगे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मुंबई जा रहे हैं

उनके साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मुंबई जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 80 से अधिक विषयगत सत्रों का आयोजन किया जाएगा।इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, डॉ. मीरा कुमार, डॉ. मनोहर जोशी और शिवराज पाटिल मौजूद रहेंगे। इसमें राजस्थान के विधायक को शामिल किया जाए।

राजस्थान से पहली बार विधायक इतनी बड़ी संख्या में कहीं जा रहे हैं

राजस्थान से पहली बार विधायक इतनी बड़ी संख्या में कहीं जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया कि पहली बार सभी राज्यों के विधायकों का सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में दो हजार से अधिक विधायक हिस्सा लेंगे। इसमें सभाओं की परंपराओं, नियमों और प्रक्रियाओं के अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

इसमें हिस्सा लेने के लिए राजस्थान के 113 विधायकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के विधायक लोकतंत्र को मजबूत करने और सुशासन के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है

इस सम्मेलन का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधायी प्रतिनिधियों और विधायकों के कौशल और क्षमता को बढ़ाना है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनकी कानून बनाने और नीति बनाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकता है।

आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और विधायी भाषण की गुणवत्ता में सुधार करना भी सम्मेलन का उद्देश्य बताया गया है। इस बार चुनाव से पहले विधायकों को मुंबई ले जाने की बात चल रही है।

REPORT BY: KASHISH GOYAL

ALSO READ: राजेंद्र गहलोत ने CM गहलोत पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस सरकार घोटालेबाज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular