Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Elections 2023: 14 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'अजमेर-...

Rajasthan Elections 2023: 14 जुलाई से सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘अजमेर- 92’, फिल्म का पहला पोस्टर जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Elections 2023: द केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स की अपार सफलता के बाद अजमेर में 1992 में हुए सेक्स स्कैंडल पर बनी फिल्म अजमेर 92 रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है। अजमेर 92 फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जोकि अभिषेक दहिया के निर्देशन में बनी हुई है।
जैसे ही इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ वैसे ही लोगों में पुराना सेक्स स्कैंडल पर चर्चा का माहौल बन गया।

भाजपा सीधा राजनैतिक मुद्दा उठाकर फायदा लेने की कोशिश करेगी

दरअसल इस साल के अंत में राजस्थान विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव के ठीक पहले फिल्म के रिलीज होने से निश्चित ही विवाद का मामला बन जाएगा। इसका सीधा असर चुनाव में भी दिखेगा। क्योंकि इस मामले के कुछ आरोपी कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी भी थे। जिसका भाजपा सीधा राजनैतिक मुद्दा उठाकर फायदा लेने की कोशिश करेगी।

अजमेर की पूज्य पति के बेटे का यौन शोषण किया

1992 में अप्रैल मई महीने में अजमेर के चिश्ती घराने से ताल्लुक रखने वाले फारूक चिश्ती अनवर चिश्ती और नफीस चिश्ती उस समय युवक कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी थे। उन्होंने अजमेर की पूज्य पति के बेटे का यौन शोषण किया और उसकी नग्न तस्वीरें उतार कर उसे डरा धमका कर उसकी गर्लफ्रेंड को भी ट्रैप में फसाया।

वही लड़की को भी डरा धमका कर उसके दोस्तों के साथ भी यौन शोषण किया। इस तरह स्कूल की लगभग 100 से ज्यादा लड़कियों का फारुख चिश्ती और उसके दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप कर उसकी अश्लील फोटो भी ली लड़कियों को ब्लैकमेल किया।

14 जुलाई को अजमेर 92 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी

14 जुलाई को अजमेर 92 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजमेर में सबसे ज्यादा लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप के मामले में यह फिल्म आधारित है। इस फिल्म में करण वर्मा साक्षी शिंदे मनोज जोशी सुमित सिंह दिखेंगे। वही डॉ जितेंद्र शर्मा जोकि जयपुर निवासी हैं उन्होंने इस फिल्म की कहानी पर रिसर्च किया है।

ALSO READ: सीएम गहलोत ने राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण काम का किया शिलान्यास, कहा लोकतंत्र को मजबूती मिले

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular