Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को किया संबोधित,...

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- लोकतंत्र में हम विपक्ष के दुश्मन…….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आते ही राजनीतिक दलों में मचे हड़कंप के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि खरीद-फरोख्त ने लोकतंत्र के मूल भाव को प्रभावित किया है और इसे प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि खरीद-फरोख्त किसी एक पार्टी के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

राजनीतिक पार्टियां ही बदल देते हैं

डिजिटल रूप से सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कई बार लोग लालची हो जाते हैं और राजनीतिक पार्टियां ही बदल देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। नेताओं की इस तरह से पार्टियां बदलने से युवाओं पर गलत असर पड़ता है।

दल बदलने के बारे में कभी ना सोचे

लोकतंत्र में हम विपक्ष के दुश्मन नहीं हैं लेकिन हमारे लिए जरूरी है कि हम अपनी विचारधारा के जरिए प्रतिबद्ध हैं और दल बदलने के बारे में कभी ना सोचे। दल बदल विरोधी कानून पर उप राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति एवं नायडू ने भी चिंता जताई और कहा कि अगर विधायक अपनी राजनीतिक निष्ठा बदलना चाहते हैं, तो पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। दल बदल विरोधी कानून की नायडू ने समीक्षा का आवाहन भी किया, क्योंकि इसके कई प्रावधानों की उपयोगिता खत्म हो चुकी है।

विधानसभा की परंपराओं नियम व जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई

सीएम गहलोत ने इस कार्यक्रम में को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण व सुशासन सुदृढ़ करण के उद्देश्य मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय दिवस के राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से संबोधन किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा की परंपराओं नियम व जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां तैयारियों में जुट गई है।

also read: NEET का रिजल्ट खराब होने पर बिहार के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular