Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Elections 2023: कांग्रेस की कोर कमेटी बैठक में हुई जाति आधारित...

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की कोर कमेटी बैठक में हुई जाति आधारित गणना पर चर्चा, ERCP की यात्रा पर भी की बात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर की देर रात को एक बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ये फैसला बिहार की तरह राजस्थान में भी जाति आधारित गणना करवाने की घोषणा का है। चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने 6 अक्टूबर को कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें जाति आधारित गणना, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यात्रा सहित विभिन्न बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद CM ने की पत्रकारों से बात

इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार भी बिहार की तरह जाति आधारित गणना करवायेगी। सीएम ने आगे कहा, राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं, जितनी जिसकी जनसंख्या है उसकी भागीदारी उतनी होनी चाहिए। हम इस अवधारणा को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए हमने फैसला किया है कि, पार्टी के निर्णय को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार को इस अभियान की घोषणा करनी चाहिए। हमारी पार्टी की जो मंशा है वो सामने लायी जानी चाहिए।

देश के अंदर विविध जातियां है-CM

सीएम गहलोत ने आगे ये भी कहा कि, देश के अंदर विविध जातियां है। विविध धर्म के लोग रहते हैं, जातियां अलग-अलग काम करती हैं, तो अगर मालूम पड़ेगा कि किस जाति की कितनी जनसंख्या है, तो हमें क्या योजनाएं इनके लिये बनानी हैं, हमारे लिए जाति के अनुसार योजना बनाना आसान हो जाएगा। वहीं प्रदेश प्रभारी सुखजिदंर सिंह रंधावा ने कहा कि, हमने बैठक में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) की यात्रा के बारे में चर्चा के साथ-साथ जाति आधारित गणना पर चर्चा की है।

CM के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले

इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी के चुनावी अभियान में हमारा जो नारा होगा वह है ‘काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से।’ क्योंकि यहां ऐतिहासिक काम हुये हैं। उन्होंने कहा, हम लोग सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक और करेंगे जिसमें ईआरसीपी की यात्रा पर चर्चा की जायेगी।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular