Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्ट,...

Rajasthan Election 2023: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, 20 – 22 नाम होंगे शामिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय पास है। ऐसे में अलग-अलग पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषिणा कर रही है। इस दौरान टिकट के लिए मारामारी चल रही है। तो वही, सभी पार्टी अपने इपने प्रचार प्रसार में लगी है। इस बीच आज कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की अब तक दो-दो सूचियां जारी कर चुके हैं। बीजेपी की दो सूचियों में 124 नाम शमिल हैं, तो वही कांग्रेस ने अब तक 76 नाम की घोषणा की हैं। हालांकि, कांग्रेस की पहली सूची काफी लंबे इंतजार के बाद आई थी।

शाम तक हो सकती है सूची जारी

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि शाम तक राजस्थान के लिए एक और सूची जारी की जा सकती है, जिसमें 20 से 22 नाम शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की करीब पांच से छह सूची और जारी करेगी। माना जा रहा कि इसमें अंतिम लिस्ट सबसे बड़ी हो सकती है। हालांकि, बीजेपी ने कांग्रेस से पहले लिस्ट जारी की। बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, ताकि उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके और यदि कहीं विरोध हो तो डैमेज कंट्रोल भी समय रहते कर लिया जाए। लेकिन कांग्रेस की रणनीति बीजेपी से थोड़ी अलग है।

कांग्रेस ने किए अपने टिकट रिपीट

कांग्रेस अपने ज्यादातर टिकट रिपीट कर रही है। बता दें कि इसमें कांग्रेस विधायक और विधायक प्रत्याशी दोनों शामिल हैं। ये सभी पिछले पांच साल से अपनी-अपनी विधानसभाओं में सक्रिय हैं। इसलिए ये कम समय में भी ये चुनाव के लिए तैयार हो सकते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने सूचियां जारी करने से ठीक पहले बड़ी घोषणाओं और बड़ी सभाओं की भी रणनीति तैयार की है, ताकि प्रत्याशी घोषित होने पर उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ हो।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular