Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: सतीश पुनिया ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा-महिलाओं...

Rajasthan Election 2023: सतीश पुनिया ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा-महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी?

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का झुंझुनू का दौरा करने का कार्यक्रम है। हालांकि, इसे लेकर बीजेपी ने उन पर जमकर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी का झुंझुनू दौरा

बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने राजधानी जयपुर में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर कहा कि पिछली बार जब वह निवाई आईं तो उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री पद का अपमान करते हुए झूठा बयान भी दिया।

 

महिलाओं की सम्मान-सुरक्षा कब

सतीश पूनिया ने आगे ये भी कहा कि राजस्थान की जनता प्रियंका गांधी से पूछ रही है कि उन्होंने कहा था- लड़की हूं, लड़ सकती हूं, तो क्या वह राजस्थान में रेप पीड़ित महिलाओं के लिए लड़ रही हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए कि राजस्थान की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी?

25 नवंबर को होगी वोटिंग

आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग है। जिसको लेकर सभी पार्टियों में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने की होड़ हो रही है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular