India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय जोधपुर के दौरे पर हैं। इस बीच सीएम गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मिलने पहुंचे और चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि अपनी बड़ी बहन से मिलने सीएम अशोक उनके घर पहुंचे। सीएम गहलोत अपनी बड़ी बहन विमला देवी को अपने लिए लकी मानते हैं। इसलिए जब भी उन्हें समय मिलता है, तब वह उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। बता दें कि इस दौरान गहलोत का यह कार्यक्रम बेहद निजी रहा, जिसमें मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया।
चुनाव से पहले CM ने लिया बहन का आशीर्वाद
आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत हर बार चुनाव से पहले अपनी बहन का आशीर्वाद लेते हैं और शगुन के तौर पर वे अपनी बहन से एक लिफाफा भी लेते हैं, जिसमें कुछ राशि होती है। इसको लेकर कहा जाता है कि चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की चाहत में अशोक गहलोत इस बार भी अपनी बहन से मिलने उनके घर पहुंचे। बता दें कि गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का अपने छोटे भाई के साथ काफी प्यार-प्रेम है। उनकी बहन भी अपने छोटे भाई को हर बार चुनाव लड़ने से पहले जीत का आशीर्वाद देती है। जिसके चलते गहलोत भी अपनी बहन को बहुत लकी मानते हैं।
गहलोत अपना बड़ी बहन से करते है प्रेम
बताया जाता है कि नामांकन भरने समय अशोक गहलोत पहले अपनी बड़ी बहन के घर जाकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके साथ ही उनकी बहन आशीर्वाद के तौर पर कुछ राशि का लिफाफा देती है। जो शगुन के तौर पर गहलोत के लिए बेहद खास होता है। यह लिफाफा गहलोत के लिए अब तक लकी साबित हुआ है। लेकिन इस बार देखना होगा कि क्या बहन का लिफाफा लकी साबित होता है या नही। पिछले साल भी रक्षाबंधन के पर्व पर सीएम गहलोत अपनी बड़ी बहन के घर गए थे। जहां उन्होंने उनसे राखी बनवाई। हर साल रक्षाबंधन पर गहलोत अपनी बड़ी बहन से मिलकर राखी बंधवाते हैं।