Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: राजस्थान में 23 नवम्बर को विधानसभा चुनाव, 3 दिसंबर...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 23 नवम्बर को विधानसभा चुनाव, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग ने आज सोमवार को राजस्थान में चुनावों का ऐलान कर दिया। राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव होगा और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। प्रदेश में  सीटों के 200 लिए करीब पांच करोड़ मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। राजस्थान का ये चुनाव कई मायनों में खास है। कांग्रेस के साथ ही BJP के लिए भी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होने जा रहे ये चुनाव अहम हैं।

राजस्थान में कितनी विधानसभा सीटें

बता दें कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। और बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है। पिछली बार 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 99, जबकि भाजपा ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बसपा को भी 6 सीटें मिली थीं। चुनाव के लिए नामांकन 2 नवंबर 2018 से शुरू हुआ था। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर थी। मतदान 28 नवंबर को हुआ था, जबकि मतगणना 11 दिसंबर को हुई।

चुनावो की तारीखों का ऐलान

राजस्थान में 30 नवंबर को मतदान

मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को मतदान

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान ( छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव )

मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव

3 दिसंबर को मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा…

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों की कुल 679 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर्स हैं। यहां 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ है। साथ ही बताया कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 23 तारीख तक संशोधन हो सकेगा।

 

 

Read more: Sikar: सिकर बना कोटा! 3 दिनों में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular