Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRAJASTHAN: CM अशोक गहलोत का 12 मई को अलवर दौरा, ...

RAJASTHAN: CM अशोक गहलोत का 12 मई को अलवर दौरा, मिनी सचिवालय का करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), RAJASTHAN: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 मई को अलवर आएंगे और भवानी तोप स्थित मिनी सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही हल्दीना में खुलने वाले मत्स्य विश्वविद्यालय के भवन सहित अन्य अलवर ग्रामीण विधानसभा में परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों के साथ में सवाई स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिनी सचिवालय का उद्घाटन करेंगे

इस दौरान तमाम जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री के अलवर आगमन को लेकर तैयारियों की बैठक ली और कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ करने के लिए आह्वान किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिनी सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। यह भवन को काफी आलीशान बनाया गया है। इसी के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

वकीलों के लिए चेंबर बनाने का भी काम शुरू किया जाएगा

इसके अलावा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मत्स्य विश्वविद्यालय भवन का भी उद्घाटन कर सकते हैं। न्याय पालिका से जुड़े कार्यालयों का शिफ्टिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वकीलों से बातचीत की है। उनकी चिंता भी जायज है और शीघ्र ही कोर्ट भी यहां शिफ्ट होगा। जिसके लिए 28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और बकाया कार्य शीघ्र शुरू होगा। वकीलों के लिए चेंबर बनाने का भी काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है।

जनता के हित के प्रोजेक्ट को बंद नहीं करना चाहिए

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने सपना देखा हर जिले में एक सचिवालय होना चाहिए। क्योंकि कई प्रदेशों में अपने सचिवालय हैं, उनके बिल्डिंग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया और 5 साल तक एक भी ईंट नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि विकास कार्य अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह। सरकार बदलती रहती है। लेकिन जनता के हित के प्रोजेक्ट को बंद नहीं करना चाहिए।

मिनी सचिवालय भवन का निरीक्षण किया गया

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शासन में यहां पर सैनिक स्कूल का एमओयू हुआ था। लेकिन सरकार बदलते ही उस पर कोई कार्य नहीं हुआ। इस पत्रकार वार्ता में राजस्थान सरकार के पदाधिकारी मौजूद थे। आज मुख्यमंत्री आगमन कार्यक्रम की युद्ध स्तर पर प्रशासन तैयारियां करता रहा और उन्होंने मिनी सचिवालय भवन का निरीक्षण किया गया।

ALSO READ: अवैध खनन को रोकने गयी टीम की जीप पलटी, 5 कर्मचारी घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular