Monday, July 8, 2024
HomepoliticsRajasthan Cabinet: इंतज़ार हुआ खत्म! आज होगा राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

Rajasthan Cabinet: इंतज़ार हुआ खत्म! आज होगा राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Cabinet: राजस्थान में हो रहे लंबे इंतज़ार के बाद अब वो बड़ दिन आ गया है। राजस्थान में CM भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली BJP सरकार द्वारा शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाने वाला है। कहा जा रहा है कि करीबन 18 से 20 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

राजस्थान में CM भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली BJP सरकार शनिवार यानी आज अपना पहला कैबिनेट विस्तार करने वाली है। जिसमें नए मंत्रियों द्वारा शपथ ली जाएंगी। राजभवन में इस कार्यक्रम के सभी आयोजन हो चुके है। ये शपथ समारोह दोपहर 3:30 बजे से शुरु होने वाला है। वहीं, राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, करीबन 18 से 20 विधायकों द्वारा मंत्री पद की शपथ ली जाने की उम्मीद है। हालाँकि, पार्टी ने मनोनीत मंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, इस संकेत के बीच कि कैबिनेट में दिग्गजों और नए चेहरों का मिश्रण होगा। कैबिनेट विस्तार से पहले, भजन लाल शर्मा BJP के केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली गए थे।

राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में, BJP ने 200 सदस्यीय सदन में 115 सीटें हासिल करके कांग्रेस को सत्ता से हटा दिया। भगवा पार्टी ने पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना, जबकि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उनका डिप्टी चुना गया। पांचवीं बार BJP विधायक बने वासुदेव देवनानी को 16वीं राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। राजस्थान में विधानसभा सत्र 19 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होने वाला है।

मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी पर क्या बोले अशोक गहोत?

मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी पर अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा की सरकार पर निराशा जाताते हुए कहा- “जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए। जल्द से जल्द मंत्रिमंडल गठन होना चाहिए जिससे सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।”

इसके आगे उन्होंने लिखा “मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।”

ये भी पढ़े- Weather Update: कल से नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से बढ़ेगी मुसीबतें, गलन से कांपा राजस्थान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular