Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना,...

Rajasthan: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- झूठी घोषणाओं में व्यस्त न हो

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Rajasthan: राजस्थान के दक्षिण पश्चिम के 50 समेत अन्य स्थानों पर तूफान से भारी नुकसान हुआ है। गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शिक्षा लेनी चाहिए।

सैकड़ों लोग पानी में फंसे हुए हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि समाचार पत्रों की सूचना के मुताबिक 7 लोगों की मौत हो गई है, लगभग सैकड़ों लोग पानी में फंसे हुए हैं। कई घर गिर चुके हैं कोमा लोग बेघर हो चुके हैं, कई गांव में बाढ़ जैसे हालात हो चुके हैं। लोगों के पास खाने पीने की वस्तुएं नहीं है कई लोगों के जानवर मर चुके हैं। पानी भरे होने की वजह से अस्पताल में भी पानी भर गया जिसकी वजह से एडमिट में मरीजों को भी समस्याएं हो रहे हैं।

आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

बिपरजॉय चक्रवात के आपदा प्रबंधन में गहलोत सरकार पूर्ण तरीके से विफल रही है। जिसकी वजह से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सीएम अशोक गहलोत को गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से शिक्षा लेनी चाहिए। गुजरात में 120 प्रति प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के बावजूद कोई जानमान की हानि नहीं हुई।

गुजरात सरकार ने सहायता राशि दी

तूफान से प्रभावित लोगों को गुजरात सरकार ने सहायता राशि दी। जिससे लोगों को रोजगार ना होते हुए भी खाने-पीने की वस्तुएं खरीदने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। बिजली के खंभे उखड़ने की वजह से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। जिसे गुजरात सरकार ने तुरंत ही सही करा दिया।

कई दिनों से बिजली सप्लाई ही नहीं हो रही है

वही राजस्थान में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के बावजूद भी कई ऐसे गांव हैं जहां पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ही नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री जी तो सिर्फ झूठी घोषणाओं करने में व्यस्त हैं जिससे कि बाढ़ में फंसी जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ALSO READ: सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान को करना पड़ा विरोध का सामना, काले झंडे दिखाया

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular