Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan: BJP प्रभारी सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस सरकार...

Rajasthan: BJP प्रभारी सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस सरकार भ्रष्ट और कुशासन की मिसाल बन चुकी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल के महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में अजमेर जिले के पुष्कर में कार्यक्रम को संबोधित किया।

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे। मोदी जी ने जो कहा वह करके भी दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को महा संपर्क अभियान के तहत जन-जन तक पहुंचाने का काम पूरे देश में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मसीहा के रूप में देश का किसान शोषित वंचित लोग देखना चाहते हैं। पीएम मोदी प्रदेश की जनता को पूरा भरोसा है।

देश में दलित उत्थान का संदेश देते हैं

काल में पीएम मोदी ने जब भी कोई आवाहन किया उस संकल्प को उन्होंने पूरा करके भारत में एकजुटता दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी भारत को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश देते हैं तो कभी कुंभ मेले में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मियों की सेवा कर देश में दलित उत्थान का संदेश देते हैं।

किसानों को कर्ज माफी का झांसा देकर सत्ता में आई गहलोत सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। राजस्थान की बड़ी दुर्भाग्य की स्थिति हो गई है कि राजस्थान के किसान की जमीन नीलाम की स्थिति आ चुकी है। लेकिन गहलोत सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है।

ALSO READ: सीएम गहलोत ने राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- लोकतंत्र में हम विपक्ष के दुश्मन…….

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular