Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsPolitics News: बीजेपी सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस...

Politics News: बीजेपी सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की जननी, महंगाई राहत शिविरों को बताया नौटंकी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Pratapgarh: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। इस दौरान सभी नेता-मंत्री दौरा कर रहे है। जिसके चलते बीजेपी संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉक्टर महेश शर्मा प्रतापगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रदेश सरकार की योजनाओं को नौटंकी बताया। जी हां सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई राहत शिविरों के नाम पर नौटंकी की जा रही है। गहलोत सरकार को साढ़े 4 साल महंगाई याद नहीं आई ,चुनाव आने पर यह शिविर लगाए जा रहे हैं।

9 सालों में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने ये भी कहा कि बीते 9 सालों में केंद्र की मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। इसके पहले की कांग्रेस सरकारों का कार्यकाल हमेशा भ्रष्टाचार से भरा रहा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति कर रहा है, विश्व में देश का सम्मान बढ़ रहा है। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष उन्हें चरण स्पर्श कर सम्मान दे रहे हैं तो कोई उन्हें बॉस की उपाधि दे रहा है। देश में भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ परिवारों को आवास मुहैया कराए गए। उनमें सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया गया, सभी लोगों को कोरोना की निशुल्क वैक्सीन लगाई गई।

पीएम मोदी की घोषणाएं नही काम दिखता है

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल घोषणाएं नहीं कर रहे हैं धरातल पर उनका काम दिख रहा है ।पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है ,रेलवे में नई क्रांति आई है। किसानों की सम्मान निधि सीधे उनके खाते में पहुंच रही है। भाजपा ने जनजाति समाज का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला को बिठाने का काम किया है। पूरा विश्व मोदी के सामने देख रहा है लेकिन कांग्रेस केवल हल्ला मचाने का काम कर रही है। विकास की योजनाओं में अड़ंगा लगाने का काम कांग्रेस करती है, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है।

बीजेपी नेता ने महंगाई राहत शिविरों को बताया नौटंकी

उन्होंने प्रदेश में गहलोत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों को नौटंकी करार देते हुए आगे कहा कि गहलोत को अब विधानसभा चुनाव आ रहे हैं तो महंगाई नजर आ रही है। बीते साढ़े 4 सालों में उनको बिजली देने की याद नहीं आई। पेट्रोल डीजल के भाव आज भी पूरे देश में सबसे ज्यादा है तो वह राजस्थान में है। कांग्रेस हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देती रही लेकिन देश में आज तक गरीबी नहीं हटी। भाजपा इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है। बता दें कि इसके पहले शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ,महामंत्री गजेंद्र चंडालिया सहित कई पदाधिकारियों द्वारा भाजपा का ऊपरना ओढ़ा कर शर्मा का स्वागत किया गया।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular