Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsPolitics: डोटासरा ने पीसीसी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की, कहा - जन...

Politics: डोटासरा ने पीसीसी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की, कहा – जन संघर्ष यात्रा सचिन पायलट की व्यक्तिगत है

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ ), Politics: जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीसीसी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा, कि किसी भी स्थिति में संगठन की यात्रा वह होती है, जिसमें कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हो साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो होती है। कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गाँधी की फोटो होती हैं। कांग्रेस संगठन AICC या PCC कोई भी कार्यक्रम देता है तो वह संगठन का होता है। यह व्यक्तिगत यात्रा सचिन पायलट की है, यह यात्रा कांग्रेस संगठन की नहीं है।

यह यात्रा सचिन पायलट की व्यक्तिगत यात्रा है

क्या सचिन पायलट की इस यात्रा को अनुशासनहीनता माना जाएगा? डोटासरा ने मीडिया के द्वारा पूछे गए इस प्रश्न पर कहा कि यह यात्रा सचिन पायलट की व्यक्तिगत यात्रा है ना की कांग्रेस संगठन की यात्रा है। यह बात मुझे बार बार दोहराने की जरुरत नहीं है। कौन, कब क्या करेगा और उससे कांग्रेस पार्टी को कितना लाभ हानि होगा ?

किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गयी हैं

पार्टी इस बारे में पूरा मंथन करेगा। पार्टी जो भी निर्णय लेगा, वह पार्टी आलाकमान ही लेगा। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूँ कि कांग्रेस प्रदेश संगठन या AICC से इस यात्रा को किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं दी न की किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गयी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से CRPF की सुरक्षा दी गयी

राजस्थान में पायलट की जन संघर्ष यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से CRPF की सुरक्षा दी गयी जिस मुद्दे पर डोटासरा ने कहा, सचिन पायलट को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से क्या सुरक्षा मिली हैं ये तो सिर्फ सचिन पायलट ही बता सकते हैं। मैं उस बारे में कुछ नही जानता हूं।

कांग्रेस हाईकमान ने एक जरुरी बैठक बुलाई है

दरअसल, इस समय सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच मनमुटाव चल रहा हैं। जिसमें सचिन पायलट के द्वारा जन संघर्ष यात्रा निकाली जा रही हैं, इसी जन संघर्ष यात्रा के बीच दिल्ली में12 मई को कांग्रेस हाईकमान ने एक जरुरी बैठक बुलाई है, इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी बुलाया गया है।

पीसीसी चीफ डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीनों सह प्रभारी भी इस बैठक में शामिल होंगे। आगामी चुनावी रणनीति के बारे में इस बैठक में मंथन होगा।

ALSO READ: एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जानिए पूरी खबर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular