होम / Politic News: BJP चुनाव से पहले घूंघट बनाम बुर्का विवाद गर्माया, नेताओं ने वीडियो के सहारे गहलोत को घेरा

Politic News: BJP चुनाव से पहले घूंघट बनाम बुर्का विवाद गर्माया, नेताओं ने वीडियो के सहारे गहलोत को घेरा

• LAST UPDATED : June 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Politic News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ ही समय बचा है। जिसको लेकर सभी राजनीति पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बीच राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले घूंघट बनाम बुर्का विवाद गर्माया हुआ है। जी हां ये विवाद तब बढ़ा जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक महिला का घूंघट हटाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुके का मुद्दा उठा दिया है। भाजपा ने पूछा है कि गहलोत जबरदस्ती घूंघट को हटा रहे हैं, लेकिन बुर्क को लेकर उनकी बोलती क्यों बंद हो जाती है। क्यों कांग्रेस पार्टी हिजाब का समर्थन करती है? भाजपा के कई नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत का वीडियो साझा करते हुए उनसे सवाल दागे हैं।

सीएम अशोक गहलोत का वीडियो वायरल

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं से घूंघट “हटाने को कह रहे हैं। ये मामला बांसवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया जब गहलोत दो हिंदू महिलाओं को घूंघट हटाने को कहते है। वह खुद ही घूंघट को ऊपर करते हुए कहते हैं, ‘घूंघट निकाल, घूंघट का जमाना गया अब भाई के सामने क्या घूंघट निकालना। गहलोत आगे बढ़ते हैं तो एक मुस्लिम महिला बुर्के में दिखती है। गहलोत उससे भी बात करते हैं, लेकिन बुर्क या हिजाब को लेकर कुछ नहीं कहते। भाजपा ने इसी बात पर आपत्ति जताई है।

BJP ने वीडियो के सहारे गहलोत को घेरा

चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने वीडियो के सहारे अब गहलोत को घेरना शुरू किया है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फर्क साफ है। कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या

बीजेपी नेता ने शेयर किया गहलोत का वीडियो

राजस्थान बीजेपी के एक अन्य नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी गहलोत का वीडियो शेयर करते हुए, ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी कह रहे हैं कि घूंघट का जमाना गया अब बात बिलकुल सही है पर खाली घूंघट का?

अशोक गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ

दरअसल, अशोक गहलोत घूंघट प्रथा के खिलाफ हैं। वे इसे समाजिक बुराई बताते हुए अक्सर इसे खत्म करने की अपील करते दिखते है। तो वहीं, भाजपा का आरोप है कि गहलोत सिर्फ घूंघट प्रथा के खिलाफ बोलते हैं, जबकि बुर्का और हिजाब का विरोध वे कुछ नहीं करते हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox