Thursday, July 4, 2024
Homepoliticsपीपली के मुद्दे पर पायलट ने किया पलटवार, कहां भ्रष्टाचार के खिलाफ...

पीपली के मुद्दे पर पायलट ने किया पलटवार, कहां भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan: राजस्थान के पूर्व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाल ही में अपनी पार्टी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया और पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल दागे। बाड़मेर में सचिन पायलट ने कहा, आज हमारे बच्चे जो वर्षों मेहनत करते हैं, जिनके मां-बाप अपना पेट काटकर उनकी ट्यूशन कराते हैं, पढ़ाते हैं, वो परीक्षा देते हैं, और फिर पेपर लीक हो जाता है, वह प्रश्नपत्र रद्द हो जाता है, इससे हमें दुख नहीं होता? उस पर कार्रवाई करने में इतना वक्त क्यों लग रहा है।न्याय दिलाने में इतना कष्ट क्यों होता है? क्योंकि उन कुर्सियों पर वो लोग नहीं बैठे हैं जो यहां से निकलकर गए हैं।

पायलट ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा

सचिन पायलट ने एक बार फिर कहा क‍ि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना कुछ लोगों को पसंद न आया हो, लेकिन उन्‍हें इसकी परवाह नहीं।

कार्यक्रम में दी सलाह

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से कहा, जो कुरीतियां हमारे अंदर हैं… आज देश और प्रदेश में कहीं भी अगर लूटपाट होती है, भ्रष्‍टाचार होता है, तो उसके खिलाफ हमें आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की… हो सकता है कुछ लोगों को बात पसंद नहीं आई हो, लेकि‍न मुझे कोई परवाह नहीं। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ता रहूंगा। पायलट ने कहा, दीमक की तरह यह भ्रष्टाचार हम लोगों को खा रहा है। कांग्रेस नेता ने राजनीति में अच्‍छे आचरण, अच्‍छी सोच वाले लोगों के आगे आने की वकालत करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का चयन आपको करना है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular