Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsParivartan Sankalp Yatra: BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने धरियावद विधानसभा क्षेत्र...

Parivartan Sankalp Yatra: BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने धरियावद विधानसभा क्षेत्र में लिया प्रवेश, कांग्रेस पर जमकर बरसे कन्हैयालाल मीणा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Parivartan Sankalp Yatra: भारतीय जानता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा हनुमानगढ़ जिले में पहुंची। जहां गोगामेड़ी में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ किया जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। तो वही अब इस यात्रा ने धरियावद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।

ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर परिवर्तन संकल्प रथ का स्वागत

भारतीय जानता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने आज धरियावद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। जहाँ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने अगवानी में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर परिवर्तन संकल्प रथ का स्वागत किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रभारी चुन्नीलाल घरासिया और भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल कुमावत की अध्यक्षता में विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल मीणा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए युवाओ और आम जानता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

यूरिया के लिए किसान परेशान

मीणा ने कहा “इस पाँच सालो में कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। पेपर लीक करके फर्जीवाडे में सिर्फ़ चहेतों को लाभ पहुँचाया और हज़ारो बेरोंजगारो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।” तो वही यूरिया के लिए किसान को दरदर भटकने को मजबूर होना पड रहा है तथा फ्री बिजली का करंट बिल में दिया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जानता हर एक शोषण का जवाब देगी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार को विदाई देकर सुशासन के लिए भारतीय जानता पार्टी को सरकार में लाने का काम करेगी।

ये भी पढ़े:-Rajasthan News:राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ में शामिल हुई पूर्व CM वसुंधरा राजे, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular