Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsMission 2030: CM गहलोत का मिशन 2030 से राजस्थान को विकसित बनाने...

Mission 2030: CM गहलोत का मिशन 2030 से राजस्थान को विकसित बनाने का प्लैन, संवाद के दौरान जनता ने किए अपने विचार CM से साझा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Mission 2030: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिशन 2030 में जुटे है। आज जयपुर के बिड़ला सभागार में कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत की अगुवाई में ये कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत विभिन्न विषय के विशेषज्ञों, युवाओं, स्टूडेंट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद करेंगे। इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों, NGO व सभी धार्मिक संस्थाओं, प्रवासी राजस्थानियों व समस्त प्रदेशवासियों से मिशन 2030 की रूपरेखा बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की। इस मिशन 2030 से का मुख्यमंत्री गहलोत का मकसद राजस्थान को विकसित करना है। इस संवाद के दौरान विजन कार्यक्रम में 14 विभागों के अलग-अलग सेक्टर्स जुड़े एक्सपर्ट्स और स्टेक होल्डर्स शिरकत करेंगे।

जनता ने मुख्यमंत्री से अपने विचार किए सांझा 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से संवाद करेंगे। बिड़ला ऑडिटोरियम में 12 बजे 48 ज़िलों में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हज़ारों की संख्या में विषय-विशेषज्ञ और युवा मुख्यमंत्री से अपने विचार सांझा कर रहे हैं। मिशन: 2030 से राजस्थान को विकसित राज्य बनाने का प्लैन है। 30 सितम्बर तक 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद मुख्यमंत्री रिलीज़ करेंगे विकसित राजस्थान 2030 का प्लान।

राजस्थान मिशन: 2030

1. राजस्थान को विकसित राज्य बनाने का प्लैन है मिशन: 2030

2. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेस के माध्यम कर रहे हैं 48 ज़िलों में संवाद

3. जयपुर में चल रहे कार्यक्रम में 1000 विषय-विशेषज्ञ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और प्रत्येक ज़िले से 500 युवा मतदाताओं को जोड़ा गया है जो वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने विचार मुख्यमंत्री के साथ सांझा कर रहे हैं।

4. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक वेबसाइट भी लांच कर रहे हैं जिस पर आम जन अपनी अपेक्षाएं और सुझाव सांझा कर सकते हैं।

5. सभी राजपत्रित सरकारी अधिकारियों के लिए अपने विभागीय स्तर पर राजस्थान मिशन: 2030 के लिए अपने विचार और सुझाव देना अनिवार्य होगा।

6. राजस्थान में पहली बार हो रहा है ऐसा अनूठा प्रयोग | सरकार 1 करोड़ लोगों से लेगी राजस्थान मिशन: 2030 के तहत सुझाव।

7. राजस्थान मिशन: 2030 के तहत फेस टू फेस सर्वे के माध्यम से, फोन के माध्यम, ऑनलाइन वीडियो बनाकर लोग दे सकते हैं सुझाव।

8. स्कूल कालेज में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी जिसके माध्यम से बच्चे अपने अपेक्षाएं, विचार, सुझाव देंगे।
9. विभागीय स्तर पर बनी मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद (CMRETAC) सभी विषय-विशेषज्ञों और संबंधित हित-धारकों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद विकसित राजस्थान 2030 प्लैन सौंपेगी।

10. 30 सितम्बर तक 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद मुख्यमंत्री रिलीज़ करेंगे विकसित राजस्थान 2030 प्लैन

ये भी पढ़े:-Alwar News:खाटू श्याम जी की 14वीं पदयात्रा पर 2 लोगों ने किया हमला, दबंगईयों ने बस चालक के साथ मारपीट कर बाबा के पोस्टरो को पैरों तले कुचला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular