Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsKota News: कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कराया सिर मुंडवा, अपने बाल...

Kota News: कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कराया सिर मुंडवा, अपने बाल CM अशोक गहलोत को करेंगे भेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kota News: राजस्थान में विछानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं और तिखे वार और तेज हो रहे है। ऐसे में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मंगलवार यानी 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने गहलोत पर एक भ्रष्ट मंत्री को बचाने और उनकी सलाह की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सांगोद विधायक सिंह और उनके समर्थकों ने मंगलवार यानी 12 सितंबर को कोटा शहर के गुमानपुरा क्षेत्र में रावण का पुतला भी जलाया था। इसके बाद सुबह के समय विधायक ने अपना सिर मुंडवा लिया।

सीएम अशोक गहलोत को बालों का भेट

आपको बता दें कि भरत सिंह अपने बालों को सीएम अशोक गहलोत के कोटा आगमन पर एक पत्र के साथ सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। अगर वह कोटा नहीं आते तो अपने बालों को डाक के माध्यम से सीएम अशोक गहलोत को भेजेंगे। उन्होंने ये भी कहा, ‘‘यह कदम मुख्यमंत्री के विरोध के प्रतीक के तौर पर उठाया गया है।’’

बालों को कटवाने का कारण

भरत सिंह ने कहा “मैं जब तक खान की झोपड़ियों को कोटा में शामिल नहीं करवा लेता, तब तक अपने बालों को ऐसे ही रखूंगा।” उन्होंने आगे ये कहा “इस सिर के माध्यम से लोगों को याद रहेगा कि आखिर यह क्यों मुंडवाए गए हैं।” उन्होंने आगे ये भी कहा “जब कोई अपने घर का या घनिष्ठ मर जाता है तो उस समय सिर को मुंडवाया जाता है, बाल कटवाए जाते हैं। अशोक गहलोत का ईमान मर चुका है और वह मेरे बहुत करीबी हैं, इस कारण से मैंने अपने बालों को कटवाया है।”

सिंह का सीएम को खुला पत्र

भरत सिंह और उनके समर्थकों ने गुमानपुरा इलाके में भ्रष्टाचारी रूपी रावण का पुतला भी जलाया। सीएम अशोक गहलोत के साथ साथ उन्होने धरना प्रदर्शन कर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को खुला पत्र लिखकर कहा “मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं रहता है। आपका ईमान मर चुका है। लेटर में लिखा कि ‘भाया’ के भ्रष्टाचार को आपने खुला समर्थन दिया है। खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं किया गया। गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता।”

ये भी पढ़ें:-Petrol-Diesel Price: अन्य राज्यों में पेट्रोल सस्ता होने के चलते राजस्थान में 2 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, मांगे नही मानी तो होगी हड़ताल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular