Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsJodhpur Politics: CM गहलोत के कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रगान पर नाचते...

Jodhpur Politics: CM गहलोत के कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रगान पर नाचते दिखे नेता, सोशल मीडिया पर वाडियो वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jodhpur Politics: राजस्थान मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम के मंच पर कुछ लोग नाचते हुए दिखाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साध रही है

घटना के सामने आने पर भाजपा सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साध रही है। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत कुछ दिन पहले मेवाड़ दौरे पर आए थे। सीएम अशोक गहलोत के मेवाड़ दौरे के समय मगरदा गांव में एक जनसभा हुई। जिस जनसभा में जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ। मंच पर उपस्थित कुछ लोग नाचते हुए दिखाई दिए। उसका वीडियो भी जमकर वायरल हो गया। मौजूद लोगों का राष्ट्रगान पर नाचते हुए का वीडियो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

सीएम अशोक गहलोत भी मंच पर उपस्थित हैं

वायरल हुए इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत भी मंच पर उपस्थित हैं। राष्ट्रगान चल रहा है। की धुन बस यही अचानक कुछ लोग सीएम अशोक गहलोत के सामने नाचने लग जाते हैं। लेकिन सीएम अशोक गहलोत की सुरक्षा में खड़े जमाने ने रोकने की भी पूरी कोशिश करते हैं।

लोगों का दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुए राष्ट्रगान पर नाचते हुए इस वीडियो में कांग्रेस को समर्थन देने रमिला खड़िया और बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालवीया डांस कर रही है।

गहलोत साहब इसे बेवजह का विरोध कहेंगे

केंद्रीय मंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि गहलोत साहब इसे बेवजह का विरोध कहेंगे। लेकिन उनके समर्थक उतर के भी करेंगे पर क्या सीएम अशोक गहलोत की उपस्थिति में राष्ट्रगान की अवहेलना नहीं हो रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत को खुद भी ध्यान नहीं है कि इस तरीके का कार्यक्रम है, हम कैसा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

ALSO READ:  14 जुलाई तक होगी सरसों की खरीद, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया प्रयास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular