Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsJaipur Political News: सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का CM...

Jaipur Political News: सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का CM गहलोत ने किया जोरदार स्वागत, दो दिन बाद पीएम मोदी भी जाएंगे जयपुर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Jaipur Political News: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन से चार महीनों का समय बाकी रह गया है। इस बीच कांग्रेस ने बड़ी सभा रखी है। इस सभा को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसके लिए राहुल गांधी शनिवार, 23 सितंबर को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शनिवार को जयपुर में होने वाली सभा में शामिल होंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि ये सभा ऐतिहासिक होने वाली है। क्योकि इस सभा में शामिल होने प्रदेश के कोने कोने से पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर पहुंचेंगे।

लेकिन सभा से पहले शनिवार को ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई बिल्डिंग की नींव रखेंगे। इस सभा को लेकर पूरा पार्टी संगठन कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। बता दें कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई बिल्डिंग जयपुर के मानसरोवर में बनेगी। चुनाव से पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई बिल्डिंग के बनने पर भी सियासी चर्चा तेज है। इस बीच एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और चुनाव पर्यवेक्षक और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

BJP का कोई कैडर नहीं

डोटासरा ने बताया “सभा में पार्टी के बूथ, मण्डल, ब्लॉक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। वो तमाम लोग जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और संगठन में विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं वो भी मौजूद रहेंगे। इस सभा को राहुल गांधी सम्बोधित करेंगे।” डोटासरा ने आगे ये भी कहा “भारतीय जनता पार्टी बार-बार कैडर बेस पार्टी होने का दावा करती है। पन्ना प्रमुख बनाने की बात करती है। लेकिन भाजपा आज तक इस तरह का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित नहीं कर सकी। क्योंकि वास्तविकता में भारतीय जनता पार्टी का कोई कैडर नहीं है। केवल कागजों में संगठन बना हुआ है।”

राहुल के बाद पीएम मोदी की सभा

अगर जयपुर में होने वाली इस सभा को बारें में बात की जाएं तो, आगामी चुनाव से पहले राहुल गांधी की इस सभा के दो दिन बाद जयपुर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभा होने जा रही है। इस बीच बीजेपी के नेताओं का दावा है कि जयपुर में पार्टी के 5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे। हालांकि डोटासरा का दावा है कि पीएम मोदी की सभा से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की सभा में जुटेगी। लेकिन अब देखना है कि राहुल गांधी की सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ता कितनी भीड़ जुटा पाते है। इस चुनाव से पहले राहुल गांधी प्रदेश की जनता के बीच क्या संदेश छोड़ पाते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular