Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsPolitics News: बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं को पूर्व राज्यपाल सत्यापल मलिक की नसीहत,...

Politics News: बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं को पूर्व राज्यपाल सत्यापल मलिक की नसीहत, कहा-वसुंधरा राजे के बिना BJP का काम नहीं चलेगा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Satyapal Malik on BJP, जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय बाकि है। जिसे लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारी में लगी हुई हैं। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यापल मलिक ने बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे और हनुमान बेनीवाल को नसीहत देते हुए कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के बिना बीजेपी का काम नहीं चलेगा, लेकिन फिर भी पार्टी उन्हें आगे नहीं लाएगी।

कांग्रेस विवाद को लेकर सत्यपाल मलिक का बयान

इसके साथ ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप सीएम सचिन पायलट के बीच जारी विवाद को लेकर भी सत्यपाल मलिक ने बयान दिया। उन्होंने कहा, “ये दोनों नेताओं की निजी लड़ाई है, इसपर बोलना ठीक नहीं होगा। लेकिन अब दोनों को विवाद निपटाते हुए सुलह कर लेनी चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। मगर अच्छे उम्मीदवार का समर्थन जरूर करेंगे।

राज्य में जाट मुख्यमंत्री न बनने पर विवाद

इसके अलावा राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाए इसे लेकर भी उन्होंने काफी कुछ कहा है। बता दें कि राजस्थान में जाटों के 38 विधायक हैं। मगर फिर भी जाट यहां सीएम नहीं बन पा रहा है। राम नारायण डूडी को भी समर्थन नहीं मिला, ऐसा क्यों? इसके जवाब में सत्यपाल मलिक ने कहा, “इसके लिए जाट लीडरशिप खुद ही जिम्मेदार है। आपको याद होगा जब राम निवास मिर्धा चुनाव लड़े तो केवल 2 वोट से हारे थे और चार जाटों ने वोट क्रॉस किया था। ये लोग खुद ही गड़बड़ करते हैं।”

हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन –सत्यपाल मलिक

किसान लगातार हरियाणा और पंजाब में आंदोलन कर रहे हैं। अभी तक एमएसपी का मुद्दा क्लियर नहीं हुआ। इस पर बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा, “सरकार की नियत ही नहीं है एमएसपी का मुद्दा सुलझाने की। क्योंकि एमएसपी क्लियर करने से अडानी को नुकसान हो जाएगा। उन्होंने हरियाणा में बड़े-बड़े गोदाम बना दिए हैं।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular