Friday, July 5, 2024
HomepoliticsElection News 2023: सी पी जोशी ने कांग्रेस की 'फूड पैकेट योजना'...

Election News 2023: सी पी जोशी ने कांग्रेस की ‘फूड पैकेट योजना’ पर कसा तंच, गहलोत सरकार पर भी लगाए कई बड़े आरोप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Election News 2023: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस को घेरते हुए निशाना साधा है। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने प्रेस से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्हे कहा “इनको राम याद आए यही भाजपा की जीत है।

जोशी बोले कि इन्होंने तो जय श्री राम बोलने वालो पर मुकदमा दर्ज किया था करौली में, यह तो कहते थे राम काल्पनिक है, यह तो हमेशा तुष्टिकरण के लिए राम को नकारते थे, इन्होंने तो महात्मा गांधी जिन्होंने है राम को माना, उसको भी नकार दिया। इनको राम याद आये बढ़िया है, परंतु जनता नहीं भूलेगी की इन्होंने क्या किया है।”

कांग्रेस की फूड पैकेट योजना पर बोले CP जोशी

सी पी जोशी ने कांग्रेस पर फूड पैकेट योजना को लेकर भी तंच कसा है। जोशी ने फूड पैकेट योजना पर कहा “चुनाव समय इस तरह की योजना कोई ओचित्य नहीं, यह राजस्थान की जनता है। स्वाभिमानी जनता है। फूड पैकेट देकर जनता को लुभाने का काम कर रहे है। पहले दिन से ये काम करते तो अच्छा होता। जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के लिए होनी चाहिए यह मेरी सोच है।”

कानून व्यवस्था एक बड़ा विषय है-CP जोशी

सी पी जोशी ने आगे कहा “कानून व्यवस्था एक बड़ा विषय है। कल ही तीन हत्या हुई है। कौन इसे रोकेगा, कैसे अपराधियों में डर होगा। लेकिन यहां जनता में डर बना हुआ पहले कलेक्टर, एसपी की ही कांफ्रेंस होती थी, लेकिन अब बंद हो गया राजस्थान तबादलो का अखाड़ा बन गया। जोशी बोले कि मोदी के राज में जो काम हुआ है वो काम 60 साल में भी नहीं हुए। 9 साल की मोदी सरकार में बहुतेरे काम हुए है।” इस सरकार ने कुर्सी बचाने के अलावा कुछ नही किया। किसानों का आज तक कर्जा माफ नही हो पाया। दुष्कर्म में राजस्थान आज एक नंबर आया है। जनता जवाब मांग रही है। प्रदेश के नए जिलों लेकर कहा कि वादा सरकार ने किया उसे शुरूआत से जनता के लिए करने चाहिए थे। किसी भी जिले को बनाने के लिए एक बजट होता है।”

परिवारवाद पर बोलते हुए जोशी

इसके बाद परिवारवाद पर बोलते हुए जोशी ने कहा “मोदी जी सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। लेकिन यह लोग सिर्फ परिवारवाद, भारत तेरे टुकड़े होंगे, इसका नारा इन लोगों ने दिया। राहुल गांधी विदेश जाकर देश को नीचा दिखा रहे है। सरकार ने युवाओं का भविष्य खराब किया है। बेरोजगारी भत्ता अभी तक नहीं दिया गया। युवाओं से डर रही सरकार। कॅालेजों में चुनाव नही करवा रहे यह लोग। यह लोग ठीक से काम करते तो फोन टेप कराने की जरूरत नही पड़ती।”

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर बोले जोशी

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर जोशी ने आगे ये भी कहा “जल्द इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। भाजपा विश्वास में यकीन रखती है। अधिक विश्वास में नहीं, राजस्थान में यात्रा निकाली जाएगी और सब काम समय पर ही होगा।

गारंटी कार्ड की बात करते हुए जोशी बोले कि जिस सरकार की गारंटी नहीं है वह लोग वापस मोबाइल बांटने की गारंटी दे रहे हैं। सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की गारंटी दी थी जो अभी तक नही हुआ।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular