Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsElection 2023: लंबे अरसे बाद सचिन पायलट के किसी पोस्टर में CM...

Election 2023: लंबे अरसे बाद सचिन पायलट के किसी पोस्टर में CM गहलोत की तस्वीर आई नजर, निकाले जा रहे कई सियासी मायने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अह केवल तीन से चार महीनों का समय बचा है। जिससे यहां की सियासत का माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच प्रदेश की राजनीति को पूरे तरीके से बदल देने वाली एक अहम तस्वीर सामने आई। जिसमें सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनो साथ-साथ नजर आ रहे है। दरअसल, एक लंबे अरसे के बाद सचिन पायलट के किसी पोस्टर में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर देखने को मिली है। इस तस्वीर के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। तो वहीं, राजनीतिज्ञ के इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बता रहे हैं।

प्रदेश की सियासी गलियों में हलचल तेज

इसको लेकर सचिन पायलट ने ट्वीट किया, “हमारे कार्यकर्ता, हमारी ताकत। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में 22 अगस्त को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लूंगा। यह सम्मेलन हमारे निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। जय कांग्रेस।” इस फोटो के बाद प्रदेश की सियासत की गलियों में हलचल तेज हो गई।

पोस्टरों के आने के बाद खुले कई राज

आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बादसे लेकर अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी तकरार चल रही थी। जिसको लेकर विपक्ष को भी कांग्रेस को घेरने का मौका मिल जाता था। तो वही, इस तकरार के चलते सचिन पायलट के आयोजनों के पोस्टरों में सीएम अशोक गहलोत की तस्वीर नजर नहीं आती थी। लेकिन अब इन पोस्टरों के आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही सियासी तकरार खत्म होती नजर आ रही है और इसका सबूत पायलट के टोंक में कार्यकर्ता सम्मेलन के पोस्टर में देखने को मिला है।

चुनाव से पहले संगठन में कई बदलाव

तो वहीं, एक खास बात ये रही कि सचिन पायलट को सीडब्ल्यूसी में मौका दिया गया है। जानकारों के मुताबिक राजस्थान में पायलट की जो नाराजगी रही है उसे इसके जरिए कम करने का प्रयास किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर ये बदलाव मायने रख रहे हैं। हालांकि इस टीम से राजस्थान के कई चेहरे नदारद हैं। रघु शर्मा, रघुवीर मीणा, अशोक गहलोत समेत तमाम चेहरे बाहर रखे गए हैं।

ये भी पढ़े:-JAIPUR NEW: कैफे को बंद करवाने के मामले को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुरू, SDM और SP को ज्ञापन सौपने पर भी नही हुई कोई कारवाही

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular