Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsDausa District: केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने दौसा में दौरे...

Dausa District: केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने दौसा में दौरे के दौरान गिनवाई BJP की अच्छाई और कांग्रेस की बुराई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Dausa District: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सभी पार्टी सक्रिय है। इसी सिलसिले में सभी नेता मंत्री राज्य का लगातार दौरा कर रहे है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर को लेकर बड़ा बयान देते हुए दौसा में कहा “कुछ समय बाद अपने आप ही पीओके भारत में आकर मिल जाएगा। आप कुछ समय इंतज़ार कीजिए। वीके सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत दौसा में मीडिया से बात कर रहे थे।”

1959 से 1962 तक ज़मीन पर चाइना का कब्जा-VK सिंह

लने की मांग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा “कुछ समय इंतजार करें, पीओके का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।” वीके सिंह ने आगे कहा “एलओसी पर 1959 से और 1962 तक ज़मीन पर चाइना ने कब्जा किया था। तब किसका शासन था, आप जानते हैं। उसके बाद से आज तक एलओसी की कोई जमीन कहीं भी किसी के पास नहीं गई। जो लाइन खींची हुई है। उसके अंदर कोई जमीन नहीं गई।”

युद्ध अंतिम रास्ता है-VK सिंह

आपको बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने युद्ध के मुद्दे पर ये भी कहा “क्योंकि युद्ध लड़ना किसी भी देश को आर्थिक रूप से 20 साल पीछे धकेल देता है। युद्ध अंतिम रास्ता है। इसलिए सोचना पड़ता है और क्या किया जा सकता है। कोई दूसरा रास्ता क्या हो सकता है।”

VK सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलता है। उन्होने राहुल गांधी पर तंच करते हुए कहा “जो व्यक्ति हिंदुस्तान में रहकर टी-शर्ट और पैंट पहनता है और विदेशों में जाकर कुर्ते पजामे पहनता है, उस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने सब तरह के नखरे कर लिए। जनेऊ पहन लिया, मंदिर की घंटी बजा ली। मानसरोवर यात्रा पर जाने से पूर्व खूब मीट खा कर गए। राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है? इसलिए राहुल गांधी पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।”

ये भी पढ़े:-Bikaner District: राज्यपाल कलराज मिश्र का आज एक दिवसीय बीकानेर दौरा, छात्रावास और किसानों के लिए उठाए बड़े कदम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular