Friday, July 5, 2024
HomepoliticsChandrayaan 3: चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री और पूर्व उप-मुख्यमंत्री...

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री और पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिए दी बधाई, कही ये बड़ी बात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के पर सतह पर कदम रख दिया है। जिसके बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। इस सफलता से देशवाशियों के लिए गर्व का विषय है। एक तरफ जहां अभिनेता से लेकर नेता तक इस ऐतिहासिक घटना पर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने भी ट्विटर के जरिए चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर बधाइयां दी हैं।

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर CM गहलोत ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्विटर के जरिए चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर बधाइयां दी हैं। CM गहलोत ने लिखा, ”जय ‘इसरो’ का अनुसंधान, जय विज्ञान, जय हिंदुस्तान ! पहली बार किसी अंतरिक्ष यान के चांद के दुरूह दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के पल-पल के रोमांच व खुशी को जयपुर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों के साथ बहुत करीब से महसूस किया। आज सम्पूर्ण राष्ट्र इतिहास के इस पल का साक्षी बनकर गौरवान्वित है। धरती से मंगल और चांद तक का सफर करने वाली इसरो टीम की मेधा, परिश्रम व निष्ठा को सलाम।”

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर सचिन पायलट का ट्विट

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्विटर के जरिए चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर बधाइयां दी हैं। ट्विट करते हुए उन्होने लिखा है “भारत ने रखा चांद पर कदम, अंतरिक्ष के क्षेत्र में रचा स्वर्णिम इतिहास, चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। ये देश को गौरवान्वित करने वाला पल है। मैं ISRO के समस्त वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी के वर्षों का परिश्रम आज सफल हुआ। जय हिंद”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular