Thursday, July 4, 2024
Homepolitics30 मई से शुरू होगा BJP का 'महा जनसम्पर्क' अभियान, Vasundhara Raje...

30 मई से शुरू होगा BJP का ‘महा जनसम्पर्क’ अभियान, Vasundhara Raje को मिली ज़िम्मेदारी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़ )Rajasthan: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से शुरू हो रहे भाजपा के ‘महा जनसम्पर्क’ अभियान में राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें झाड़खंड की चार लोकसभा क्षेत्रों की कमान सौंपते हुए केंद्रीय प्रवास योजना प्रभारी बनाया है। ऐसे में तय है कि इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को संभालने के लिए राजे अब झाड़खंड में कैंप करेंगी।

9 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ

केंद्र में मोदी सरकार को 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है और भाजपा इस ख़ास मौके पर 30 मई से 30 जून तक देशभर में ‘महा जन सम्पर्क’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक संपर्क स्थापित करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की ज़िम्मेदारियाँ तय की हैं।

नेताओं को मिली ज़िम्मेदारी

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय प्रवास योजना बनाई गई है, जिसके तहत लोकसभा क्षेत्रों के लिहाज से विभिन्न समूह बनाए गए हैं। राजस्थान को भी इसी तरह से अलग-अलग समूहों में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को ज़िम्मेदारी दी गई है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular