Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsBharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर...

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर रखा गया ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ कार्यक्रम, दिया एक खास संदेश

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Bharat Jodo Yatra in Rajasthan: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। 2023 को जिला स्तर पर ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता वा महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुई।

भारत जोड़ो यात्रा को पूरा हुआ एक साल 

भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ को पुरानी कलेक्टर से लेकर राजनगर बाजार, दानी चबूतरा से लेकर फवारा चौक तक निकाली गई। बता दें कि वहां पर विराम लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभा को संबोधित किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद ‘भारत जोड़ो पदयात्रा’

‘भारत जोड़ो पदयात्रा’ द्वारा यह संदेश दिया गया कि जिस तरह राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कर के एक सामाजिक एकता की पहल की गई, इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होकर इस बार एकता दिखाते हुए, राजस्थान में फिर एक बार कांग्रेस सरकार बनानी है।

5 दिसंबर को राजस्थान आई थी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें कि राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को आई थी। इसके बाद झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने करीब दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया था। दूसरे चरण की यात्रा ने झालावाड़ जिले के देवरी घाटा से शुरू होकर कोटा जिले में एंट्री ली थी।

ये भी पढ़े:-राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, राहुल ने लोगों को किया फ्लाइंग किस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular