Wednesday, July 3, 2024
HomepoliticsBanswara: मुख्यमंत्री गहलोत ने बांसवाड़ा दौरे में जनसभा को संबोधित किया, छेड़ा...

Banswara: मुख्यमंत्री गहलोत ने बांसवाड़ा दौरे में जनसभा को संबोधित किया, छेड़ा विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़), Banswara: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानेसर घटनाक्रम के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त का एक बार फिर से जिक्र किया है। बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात की है।

मिला खड़िया को खरीदने के लिए बांसवाड़ा तक आ गए थे

विधायक रमिला खड़िया की प्रशंसा करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज मैं सीएम के रूप में खड़ा हूं तो उस सिर्फ और सिर्फ इनकी वजह से। लोग रमिला खड़िया को खरीदने के लिए बांसवाड़ा तक आ गए थे। लेकिन इन्होंने खरीद-फरोख्त को स्वीकार नहीं किया।

महिलाओं से रमिला खड़िया के लिए ताली बजाने की अपील की

इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने रमिला खड़िया की प्रशंसा करते हुए जनसभा में मौजूद सभी महिलाओं से रमिला खड़िया के लिए ताली बजाने की अपील की। बता दें कि सचिन पायलट की दौसा में हुई सभा के ठीक बाद में अशोक गहलोत का यह बयान सामने आया है। दरअसल पायलट ने सभा में राजस्थान सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की पूरी कोशिश की थी।

ALSO READ: चिमनपुरा को सीएम अशोक गहलोत की सौगात, नए कृषि महाविद्यालय को मिली मंजूरी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular