Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsAAP Rally In Rajasthan : CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री...

AAP Rally In Rajasthan : CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया ये काम

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),AAP Rally In Rajasthan : राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है और दौरे के साथ-साथ रैलियां भी कर रही है। इस चुनाव के चलते अब आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। जिस कारण अब आम आदमी पार्टी भी राज्य में दौरा और रैलियां कर रही है। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में रविवार यानी 18 जून को आम आदमी पार्टी की रैली थी। जिसपर हमला हुआ। जी हां राजस्थान के श्री गंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला किया गया है।

उनके काफिले पर लाठी डंडों से हमला किया गया

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि श्री गंगानगर में उनके काफिले पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। पार्टी का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ये हमला किया है। पार्टी का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह काम किया है। दरअसल राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में रविवार यानी 18 जून को आम आदमी पार्टी की रैली थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आप की इस रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जनसभा को संबोधित करने से पहले ही दोनों मुख्यमंत्रियों के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। हालांकि, इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची हैं।

15-20 लोग रैली में यहां आए और वे कुर्सियां फेंकने लगे-CM केजरीवाल

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हम जब यहां आ रहे थे तब हमने देखा कि पूरे श्री गंगानगर और इस स्टेडियम के ईदगिर्द गहलोत के बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 साल अगर उन्होंने काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता। 15-20 लोग रैली में यहां आए और वे कुर्सियां फेंकने लगे, ये सब कायरों की हरकत है। आप (अशोक गहलोत) ने पांच साल जनता के लिए कार्य नहीं किया और यही वजह है कि आप यह कर रहे हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular