Friday, July 5, 2024
HomepoliticsAAP Rally: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज राजस्थान दौरा, PM MODI पर...

AAP Rally: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज राजस्थान दौरा, PM MODI पर साधा निशाना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),AAP Rally: राजस्थान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चुनावी शंखनाद करेंगे। श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी के दोनों नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान के रामलीला मैदान में भगवंत मान और केजरीवाल दोपहर 2:00 बजे पहुंचेंगे।

राजस्थान में अपने संगठन को काफी समय से मजबूत कर रही है

राजस्थान की 200 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी इसका ऐलान पार्टी के नेताओं ने पहले ही कर दिया था। पार्टी राजस्थान में अपने संगठन को काफी समय से मजबूत कर रही है।

सीएम केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला किया है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अहंकार है, पीएम मोदी कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता।

दिल्ली में भी तानाशाही चलेगी

मोदी जी का आदेश कहता है कि अब दिल्ली में जनतंत्र नहीं होगा। दिल्ली में भी तानाशाही चलेगी। जनता की दिल्ली में नहीं चलेगी। मोदी ने कहा था कि 2000 का नोट आएगा। लेकिन 2000 का नोट कुछ ही सालों में बंद हो गया। चौथी पास राजा को तो समझ ही नहीं आ रहा कि देश कैसे चलेगा।

ALSO READ: सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर का वीडियो वायरल, PM MODI ने ट्वीट कर कहा-मेरा बूथ, सबसे मजबूत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular