Categories: Others

आप रखते हैं अगर सावन में भगवान शिव के पावन व्रत, जानिए किन चीजों का करें सेवन

इंडिया न्यूज़, Fast of Sawan: सावन का पवित्र महिना चल रहा है। जिसमें भगवान शिव को खुश करने के लिए उनके भक्त व्रत रखते है। भोलेनाथ के मंदिर में इन दिनो भक्तों की लाइन लगी होती है। शिव भक्त इस महिने में हरिद्वार, नीलकंठ,और अन्य तीर्थ से शिव के नाम की कावंड यात्रा निकालते है। और शिवरात्री के दिन अपने अपने शहर, गावों में गंगा के पवित्र जल शिवलिंग को चढ़ाते है।

व्रत में इन चीजों का करे सेवन

हम जब भी व्रत रखते है, इसमें नमक और अन्य फास्ट फुड का सेवन नहीं करते है। हिंदू धर्म के अनुसार यदि हम इन का सेवन कर लेते है, तो हमारे द्वारा रखा गया व्रत सफल नहीं होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे किस वक्त हमें क्या खाना चाहिए क्या नही।
हम आपको व्रत में खाने वाली कुछ ऐसी चीजो के बारे में बतायें जिनका आप सेवन कर सकते है।

लौकी का करे सेवन

व्रत में हम लौकी का सेवन कर सकते है। जो हमारे शरीर के लिए हेल्दी बताई जाती है। इसके अलावा हम लौकी की सब्जी के साथ-साथ जूस, सूप भी बना सकते हैं। लौकी के जूस में डायट्री फाइबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, भरपूर मात्रा में पाए जाने है। जो पेट को हेल्दी रखने के साथ ही लिवर भी हेल्दी रखता है। जो हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मद्द करती है।

आलू का सेवन

व्रत मे अकसर आपने देखा होगा कि व्रत रखले वाला व्यक्ति या महिला आलू के चिपस का सेवन करते है। जिसको सबसे ज्यादा खाया जाता है। बहुत सी डिशों में हम आलू का उपयोग कर सकते है। जिसके सेवन से हमें भूख कम लगती है। सीमित मात्रा पेट भरा रहता है, और एनर्जी भी बनी रहती है।

व्रत में खीरा जरूर खाएं

व्रत रखने के बाद हम खाना कम खातें है। जिसके कारण हमें प्यास भी नही लगती है। जिसके कारण हमारे शरीर में पानी का मात्रा कम रहती है। इसके लिए हमें व्रत में खीरे का सेवन करना चाहिए। जो हमारे शरीर में पानी की कमी नही होने देता, जिसके सेवन से डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

कच्चे केले और सेब का सेवन

व्रत में हम फलो का सेवन तो करते ही है,पंरतु केले और सेब के चिपस का आपने सेवन नहीं किया होगा। इसके लिए हमें कच्चे केले और सेब को फराइ करके इसका सेवन कर सकते है। जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मद्द करते है।

अरबी का सेवन करे

पहली बार व्रत रखने वालो के लिए अरबी सबसे लाभदायक है। पहली बार व्रत रखने वाले लोगो को भूख जल्दी लगती है जिसके लिए उन्हें अरबी की सब्जी का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा, जानिए शुभ मुहूर्त, डेट और पूजन विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago