Categories: Others

Sheetla Ashtami 2022 : 25 मार्च को शीतला अष्टमी, जानें क्यों लगाया जाता है बासी खाने का भोग

Sheetla Ashtami 2022

Sheetla Ashtami 2022 : शीतला अष्टमी के त्यौहार का राजस्थान में खासा महत्सव है। इस दिन मां शीतला माता की पूजा की जाती है और बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। मां को भोग लगाने के बाद लोग भी बासी भोजन ही खाते है। इस दिन घर पर चूल्हा नहीं जलता है और ठंडा खाना ही खाया जाता है। (Sheetla Ashtami 2022)

मां शीतला माता का वर्णन स्कंद पुराण में मिलता है जिसमें उन्हें चेचक, खसरा जैसे रोगों से बचाने वाली देवी के रूप में बताया गया है। खासतौर पर बच्चों के लिए ये व्रत और पूजा उनकी मां करती हैं। ताकि इन बीमारियों से बच्चों का बचाव हो सके और घर में खुशियां और धन धान्य बना रहे। सप्तमी की रात में ही शीतला माता के भोग के लिए हलवा और पूड़ी तैयार कर लिया जाता है। अष्टमी के दिन ये प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है। कुछ जगहों पर गन्ने के रस में पकी हुई रसखीर का भोग लगाया जाता है। इसे भी एक रात पहले ही तैयार कर लिया जाता है। (Sheetla Ashtami 2022)

मां शीतला के व्रत का विधान


इस दिन व्रत करने वाले को सुबह नित्‍य कर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ और शीतल जल से स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद ‘मम गेहे शीतलारोगजनितोपद्रव प्रशमन पूर्वकायुरारोग्यैश्वर्याभिवृद्धिये शीतलाष्टमी व्रतं करिष्ये’ मंत्र से संकल्प लेना चाहिए। संकल्प लेने के बाद विधि-विधान से गंध व पुष्प आदि से मां शीतला की पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद एक दिन पहले बनाए हुए (बासी) खाना, मेवे, मिठाई, पूआ, पूरी आदि का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद शीतला स्तोत्र का पाठ करें और यदि यह उपलब्ध न हो तो शीतला अष्टमी की कथा सुनें । रात में मां का जगराता करें और दीपमाला जलाएं। (Sheetla Ashtami 2022)

Also Read : Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है? जानिए कलश स्थापना का समय

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago