होम / Sheer Khurma For Ramadan : रमजान के पवित्र महीने में बनाये शीर खुरमा

Sheer Khurma For Ramadan : रमजान के पवित्र महीने में बनाये शीर खुरमा

• LAST UPDATED : April 1, 2022

Sheer Khurma For Ramadan

Sheer Khurma For Ramadan : रमजान का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। व्रत के दौरान सेहरी के समय और रोजा इफ्तार के बाद ही कुछ भी खाया या पिया जाता है। अगर आप भी रमजान में रोजा रखते हैं तो हम आपको बता रहे हैं शीर खुरमा बनाने की रेसिपी, जिसे आप रोजा शुरू करने से पहले या खोलने के बाद खा सकते हैं। शीर खुरमा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना इतना आसान है। ईद के मौके पर शीर खुरमा भी खाया जाता है।

शीर खुरमा बनाने के लिए मुख्य रूप से सेंवई, दूध, चीनी और सूखे मेवों का उपयोग किया जाता है। अभी तक अगर आपने शीर खुरमा घर पर नहीं बनाया है तो आप हमारे द्वारा दी गई रेसिपी से इसे आसानी से बना और खा सकते हैं।

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री

 

 

  • सेवइयां : 200 ग्राम
  • दूध : 2 लीटर
  • चीनी : 2 कप
  • केसर : चुटकीभर
  • इलायची : 5-6
  • काजू : 10
  • पिस्ता : 10
  • बादाम : 10
  • देसी घी : 3 टी स्पून

शीर खुरमा बनाने की विधि

Sheer Khurma

Sheer Khurma

  1. शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो इसमें सेवइयां डालें और करछी की मदद से चलाते हुए सेवइयां को भून लें। ध्यान रहे कि सेवइयां सेकते वक्त आंच को धीमा कर दें।
  2. जब सेवइयां लाइट ब्राउन हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब सेवइयां एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। अब एक बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें।
  3. कुछ देर बाद जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो उसमें केसर और इलायची डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद दूध को तब तक उबालते रहें जब तक कि वह आधा न रह जाए।
  4. अब दूध में स्वादानुसार चीनी डाल दें और पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से दूध को चलाते रहें। जिससे दूध बर्तन के तले में नहीं चिपके जब तक दूध पक रहा है उसी दौरान काजू, बादाम और पिस्ता को लें और सभी के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। जब दूध तैयार हो जाए तो उसमें सेवइयां और कटे हुए सूखे मेवे डालकर लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
  5. इसके बाद गैस की आंच को बंद कर दें। अगर आप एकदम ठंडा शीर खुरमा खाना पसंद करते हैं तो उसे कुछ वक्त के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद ड्राईफ्रूट्स गार्निश कर सर्व करें।

Sheer Khurma For Ramadan

Also Read : Ramadan 2022 : 02 अप्रैल से रमजान का पवित्र माह प्रारंभ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox