होम / Shani Jayanti 2022 पर करें इन वस्तुओं का दान, दूर होंगे कष्ट

Shani Jayanti 2022 पर करें इन वस्तुओं का दान, दूर होंगे कष्ट

• LAST UPDATED : May 24, 2022

Shani Jayanti 2022

इंडिया न्यूज़ : इस साल शनि जयंती 30 मई सोमवार को है। शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर 02:54 बजे से 30 मई सोमवार को शाम 04:59 बजे तक है। सोमवार होने के कारण यह दिन सोमवती अमावस्या भी है। 30 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती, सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक साथ पड़े हैं।

शनि जयंती के अवसर पर शनि देव की पूजा करने से आप साढ़ेसाती, ढैया या शनि दोष की पीड़ा से छुटकारा पा सकते हैं। इस दिन कुछ चीजों का दान करके आप सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं और कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।

शनि जयंती के अवसर पर पूजा के बाद काले तिल का दान किसी गरीब व्यक्ति को करें। साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष की पीड़ा से राहत मिलेगी।

शनि जयंती के अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को काले या नीले वस्त्र और जूता-चप्पल का दान करें। रोग और शारीरिक कष्ट दूर होंगे।

शनि जयंती पर सवा किलो काली उड़द का दान करने से आर्थिक संकट दूर होता है और सुख समृद्धि बढ़ती है। शनि दोष से मुक्ति के लिए सरसों का तेल या तिल का तेल दान कर सकते हैं।

शनि की महादशा में आप कष्टों से परेशान हैं तो आपको किसी गरीब को लोहा, छाता, स्टील के बर्तन आदि का दान करना चाहिए। आपको शांति मिलेग।

Also Read : Somvati Amavasya 2022 पर कई शुभ योगों में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती, सुख-समृद्धि देने वाला संयोग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox