Categories: Others

जाने कब से शुरू है Sawan 2022 और सावन सोमवार व्रत की तिथियां, महत्व, व्रत की पूजा विधि

Sawan 2022 Date

इंडिया न्यूज़ : सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान शिव की पूजा के लिए यह महीना खास माना जाता है। यही कारण है कि लोग सावन को शिव का महीना कहते हैं। श्रावण मास में भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि शिव भक्त सावन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में हम आपको बताएँगे कि साल 2022 में सावन की तिथि कब से शुरू हो रही है और कब तक रहेगी। इसके अलावा हम यह भी जानते हैं कि इस बार यानि 2022 में कितने सोमवार पड़ने वाले हैं।

सावन 2022 में कब है

साल 2022 में 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। वहीं 12 अगस्त को सावन का महीना श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। इसके अलावा सावन का अंतिम सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। साल 2022 में सावन के कुल 4 सोमवार होंगे।

सावन सोमवार की तिथियां

  1. सावन का पहला सोमवार : 18 जुलाई, सोमवार
  2. सावन का दूसरा सोमवार : 25 जुलाई, सोमवार
  3. सावन का तीसरा सोमवार : 01 अगस्त, सोमवार
  4. सावन का चौथा सोमवार : 08 अगस्त, सोमवार

सावन सोमवार का महत्व

Significance of Sawan Monday

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सावन का सोमवार दांपत्य जीवन की खुशियों के लिए भी खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। यही कारण है कि सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा सबसे उत्तम मानी जाती है। इसमें मुख्य रूप से शिवलिंग की पूजा की जाती है।

सावन के सोमवार व्रत की पूजा विधि

  • सावन का व्रत करने के लिए सबसे पहले सुबह स्नान कर लें।
  • इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव के मंदिर में जाएं।
  • जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक।
  • इसके बाद उनके 108 नामों या ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और उनका ध्यान करें।
  • सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार व्रत कथा का पाठ अवश्य करें और अंत में उनकी आरती करने के बाद उन्हें प्रसाद चढ़ाएं, उस प्रसाद को सभी में बांटें और खुद खाएं।
  • सावन के सोमवार के दिन शाम के समय मीठा भोजन कर सकते हैं, पूरे विश्वास और सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा करें, भगवान निश्चित रूप से आप पर प्रसन्न होंगे।

Also Read : कब है​ Nirjala Ekadashi 2022 व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Kanchan Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago