Categories: Others

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग के बारिश और ओले के अलर्ट से किसानों की बढ़ी चिंता

इंडिया न्यूज, जोधपुर,
Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग के बारिश और ओले के अलर्ट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलेगा। जहां दोपहर में गर्मी रहती है वहीं सुबह-शाम गुलाबी ठंड का असर बना रहता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को खत्म होने के साथ गर्मी चढ़ने के आसार जताए गए, मगर अब फिर से मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

सात मार्च से फिर से विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। इधर, मौसम के बदलते मिजाज और बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दी है। होली के आस-पास रबी फसल की कटाई होती है। ऐसे में ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचने के आसार बने हुए हैं। होली तक बारिश का दौर बना रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी बने रहने की है संभावना Rajasthan Weather Update

जोधपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को गुलाबी ठंड रही। हवा की गति भी तेज है। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ बनने से जोधपुर, बीकानेर संभाग में इसका असर रहने के आसार हैं। अब मौसम विभाग के अनुसार आगामी सात मार्च से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे सर्दी का असर बने रहने की संभावना है।

फिलहाल, न्यूनतम और अधिकतम तापमान यथावत चल रहे हैं। दोपहर में तेज धूप से जरूर गर्मी का अहसास होता है। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हो रही तीन मौसम प्रणाली (वेदर सिस्टम) का असर प्रदेश में दिखाई देने लगेगा। मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। (Rajasthan Weather Update )

Also Read : Rajasthan Weatherhttps://indianewsrajasthan.com/rajasthan/rajasthan-weather-update-1-march-2022/ Update 1 March 2022 राजस्थान में बारिश की संभावना, जाने क्या है आपके जिले का हाल

Also Read : Largest Shiva Murti in World राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, जाने कितनी है ऊंचाई

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago