होम / Rajasthan Election 2023: वंसुदर राजे की बात मान बसपा उम्मीदवार ने लिआ नाम वापस, कांग्रेस-BJP में होगी टक्कर

Rajasthan Election 2023: वंसुदर राजे की बात मान बसपा उम्मीदवार ने लिआ नाम वापस, कांग्रेस-BJP में होगी टक्कर

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: गुरुवार को नामांकम वापसी लेने का आखिरी दिन था। इस दिन राजखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बसपा पार्टी के उम्मीदवार डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन द्वारा नाम वापस ले लिया गया। बसपा उम्मीदवार के नामांकन करने से BJP की नीरजा अशोक शर्मा और कांग्रेस के रोहित बोहरा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है।

जानकारी है कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की सियासत का गणित भी बदल गया है। जादौन ने कहा कि उन्होंने वसुंधरा राजे के कहने पर नामांकन वापस लिया है। राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन द्वारा नामांकन वापस लेने से सियासत गर्मा गई है। इसके बादबसपाका पारंपरिक दलित वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़ने की संभावना दिखाई दे रही है तो वही सवर्ण मतदाता BJP के खाते में जा सकते हैं।

नाम वापसी पर सियासी हलचल तेज

इधर, राजनीतिक जानकारों की माने तो सीधे मुकाबले में BJP उम्मीदवार को फायदा मिल सकता है। BJP की नीरजा अशोक शर्मा ब्राह्मण एवं कांग्रेस के रोहित द्वारा जैन समाज से ताल्लुक रखते हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रहे डॉक्टर धर्मपाल पूर्व में BJP में ही रहे थे। राजपूत समाज में इनका दबदबा देखा जाता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी नजदीक भी माने जाते हैं। BJP पार्टी से डॉक्टर धर्मपाल टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट नीरजा अशोक शर्मा के खाते में चली गई। BJP पार्टी से बागी होकरबसपासे उम्मीदवार बने थे।

फेसबुक पर डाली थी पोस्ट

डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन नेबसपाउम्मीदवार का नामांकन विड्रॉल करने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया राजपूत समाज की BJP पार्टी द्वारा उपेक्षा की गई थी। इस वजह से व्यथित होकर उन्होंने BJP पार्टी का दामन थामकर उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन भरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे BJP के कद्दावर नेता महेश जोशी ने लगातार दूरभाष से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है। BJP के बड़े नेताओं के आश्वासन पर उन्होंने नामांकन वापस लिया है। अब वह BJP पार्टी के साथ काम करेंगे।

ये भी पढ़े- Aaj Ka Rashifal: धनतेरस का दिन हैै सभी के लिए शुभ, जानें क्या है आपके आज के राशिफल में…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox